*“सपनों की उड़ान” — शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में आठवीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई*

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत विशेष एवं स्मरणीय रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा भव्य न्योता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, पालकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने सहभागिता निभाई। साथ ही पालक सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया और पूरे वातावरण में उत्साह एवं आत्मीयता का भाव देखने को मिला। ग्राम की सरपंच श्रीमती सरिता उगेंद्र देवांगन, उप सरपंच श्रीमती मीना नेतराम वर्मा, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नकुल राम वर्मा पंच केशव राम वर्मा एवं अन्य ग्रामवासियों ने
 विद्यार्थियों के साथ बैठकर न्योता भोज ग्रहण किया और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं संस्कारों को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय का नाम रोशन करें। शिक्षकगण तारकेश्वर कुमार धीवर एवं संगम कुमार मन्नाडे ने भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3