*प्रेस विज्ञप्ति*
*ककरेल में फाइलेरिया रोधी और कृमि नाशक दवा सेवन अभियान*
विकासखंड डौण्डी अन्तर्गत माध्यमिक शाला ककरेल में कक्षा 1 से 8 तक अध्यनरत छात्र एवं छात्राओं को राष्ट्रीय कृषि मुक्ति दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों को बेहतर पोषण ,शारीरिक विकास एवं फाइलेरिया से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से फाइलेरिया एवं क्रीमी की गोली का सेवन कराया गया | बच्चों को उनके उम्र एवं लंबाई के अनुसार अल्बेंडाजोल एवम् कृमि की गोली खिलाई गई साथ ही डाॅ योगेश कुमार साहू द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा दी गई | इस फाइलेरिया उन्मूलन एवम् राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान में स्वास्थ्य कार्यकर्ता पूनम नेताम, मितानिन कुंवर बाई, टामिन बाई , माध्यमिक शाला प्रधानपाठक सोहन लाल जैन, प्राथमिक प्रधान पाठक पवन कुमार यादव, शिक्षक सुमरित ठाकुर, जैलेंद्र रामटेके,ओमप्रकाश सोयाम, हलधर साहू, सोहन लाल ठाकुर, आदि ने इस अभियान में अपना सहयोग प्रदान किया |