*बजट सत्र में रखे गये प्रावधान को जन कल्याणकारी बताते हुए रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल कहे की*
*बजट सत्र में रखे गये प्रावधान को जन कल्याणकारी बताते हुए रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल कहे की*
खरोरा
छत्तीसगढ़ के विकास को गति लाने हेतु सरकार ने 2026-27 के बजट का प्रावधान में दुरगामी दृष्टि दिखता है। छत्तीसगढ़ अंजोर 2047 के मिशन को या लक्ष्यों को पूर्ण करने हेतु बजट में ज्ञान, गति और संकल्प लाया है। बजट में सकल घरेलु उत्पादन में वृद्धि के साथ साथ प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि जो अच्छे सुशासन का परिकल्पना सुशासन दिखता है। कृषकों के उन्नति के लिए 10000 करोड़, महतारी वंदन योजना 8200 करोड़, खाद्यान्न सहायता योजना 6500 करोड़ , इस प्रकार आम लोगों के लिये यदि देखा जाये तो जल जीवन मिशन 3000 करोड, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन 2000 करोड़, प्रधानमंत्री 1725 करोड, समग्र शिक्षा 1500 करोड, समग्र विकास योजना 300 करोड़, इस प्रकार देखा जाये तो ये आम लोगों के विकास की बजट है। सभी के वर्गों के स्वास्थ्य शिक्षा एवं जीवन की आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया है। ग्रामीण क्षेत्र में जी राम जी योजनांतर्गत 4000 करोड का प्रावधान ये सुनिश्चित करता है। कि ग्रामीण विकास के लिये आवश्यक अद्योसंरचना का निर्माण एवं जनसुविधाओं को विकासित की जावेगी। स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना में 100 करोड का प्रावधान कर शिक्षा में गुणवत्ता लाने में एक नया आयाम है। ब्ळ ।ब्म् में 33 करोड का प्राधान लाके युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में उड़ान शिखर और मंजिल तक पहुंचाने में उत्कृष्ट कार्य किया है। सरकार ने बस्तर से सरगुजा तक सभी वर्ग के बारे में सोंचा है। नई दिशा नई धार नई रफतार अंतर्गत एआई मिशन खेल उत्कर्ष मिशन, पर्यटन विकास, अधोसंरचना, छप्च्न्छ 5 नए मिशन का प्रावधान किया है। सरकार सबसे पहले शिक्षा पे सबसे ज्यादा जोर दिया है जिसमें 22360 करोड प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक के प्रावधान किया है एवं हर गांव हर घर, हर व्यक्ति, के विकास हेतु पंचायत एवं ग्रामीण विकास अंतर्गत 16560 करोड जो गांव से लेकर शहर तक के विकास की गाथा दिखती है। किसानों के लिये 13507 करोड देकर, कृषक उन्नति, विद्युत पंप, बिजली सब्सीडी फसल बीमा के साथ साथ वाटर शेड बागबानी पर विचार किया है।
यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास के लिये अद्वतीय पहल है, इससे सभी वर्ग को लाभ होगा।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर