*महाशिवरात्रि पर ग्राम टोहड़ा में एक दिवसीय जस झांकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन*

*महाशिवरात्रि पर ग्राम टोहड़ा में एक दिवसीय जस झांकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन*

*महाशिवरात्रि पर ग्राम टोहड़ा में एक दिवसीय जस झांकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन*
*महाशिवरात्रि पर ग्राम टोहड़ा में एक दिवसीय जस झांकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन**
खरोरा। ग्राम टोहड़ा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक दिवसीय जस झांकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जय चौरासी दाई जस झांकी ग्राम टोहड़ा एवं समस्त ग्रामवासियों के विशेष सहयोग से ग्राम के हृदय स्थल पर संपन्न होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7:00 बजे भव्य दीप प्रज्वलन के साथ किया जाएगा। आयोजन में आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के लोक कलाकारों द्वारा ऐतिहासिक एवं आकर्षक जस झांकियों की प्रस्तुति दी जाएगी, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा।
प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। प्रथम पुरस्कार ₹5001, द्वितीय पुरस्कार ₹3501, तृतीय पुरस्कार ₹2500 एवं चतुर्थ पुरस्कार ₹2001 रखा गया है। इसके अलावा आकर्षक वेशभूषा, संगीत एवं नृत्य के लिए भी सांत्वना एवं प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक सहभागी जस मंडली को प्रस्तुति के लिए 50 मिनट का समय दिया जाएगा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष भगवती वर्मा, कोषाध्यक्ष चिरौंजी निर्मलकर एवं सचिव ईश्वर वर्मा द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। मंच संचालन दुर्गेश कुमार वर्मा द्वारा किया जाएगा तथा ध्वनि व्यवस्था मोनू सुपर साउंड सिस्टम द्वारा की जाएगी।
युवा समाजसेवी द्रोण कुमार निर्मलकर ने क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने समस्त अंचलवासियों को महाशिवरात्रि, होली एवं चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3