*बजट में बेटियों के भविष्य को मिली उड़ान : रश्मि वर्मा*

*बजट में बेटियों के भविष्य को मिली उड़ान : रश्मि वर्मा*

*बजट में बेटियों के भविष्य को मिली उड़ान : रश्मि वर्मा*
*बजट में बेटियों के भविष्य को मिली उड़ान : रश्मि वर्मा*
खरोरा 
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट को लेकर 
जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रायपुर ग्रामीण एवं 
अध्यक्ष महिला कुर्मी समाज तिल्दा राज*
 रश्मि वर्मा ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
 रश्मि वर्मा ने कहा कि इस बजट में बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को विशेष प्राथमिकता दी गई है। छात्राओं के लिए शिक्षा सुविधाओं के विस्तार, छात्रावासों की संख्या बढ़ाने तथा कौशल विकास योजनाओं से बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों को भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए बजट में किए गए प्रावधान सराहनीय हैं, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही, स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी योजनाओं से मातृ एवं बाल स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।
  रश्मि वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट नारी सशक्तिकरण को नई दिशा देगा और आने वाले समय में बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन करेंगी।
 श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3