सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, कोहका-नेवरा में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ संपन्न।

सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, कोहका-नेवरा में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ संपन्न।

सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, कोहका-नेवरा में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ संपन्न।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।

सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, कोहका-नेवरा में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ संपन्न।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. टोप लाल वर्मा, सेवानिवृत्त प्राध्यापक, शिक्षाविद एवं समाजसेवी ने की. विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती चंद्रकला वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका, महेश अग्रवाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत सभापति स्वाति वर्मा, भाजपा नेता द्वय अनिल अग्रवाल, राम पंजवानी, विकास सुखवानी, मनोज निषाद, नरसिंह वर्मा आदि उपस्थित रहे. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम एल वर्मा के द्वारा महाविद्यालय में पहली बार उच्च शिक्षा मंत्री के आगमन का उल्लेख करते हुए इसे स्मरणीय पल बताया गया. 
प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख किया गया. साथ ही प्राचार्य द्वारा मंत्री के समक्ष महाविद्यालय में बाउंड्री वॉल निर्माण, एक बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण, महाविद्यालय भवन के जीर्णोद्धार हेतु राशि, महाविद्यालय का स्नातकोत्तर स्तर पर उन्नयन तथा महाविद्यालय में पीजीडीसीए कोर्स खुलवाने की मांग की गई।
 डॉ. टोप लाल वर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में भारतीय ज्ञान परंपरा पर जोर दिया तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराते हुए युवाओं को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया. मुख्य अतिथि टंकराम वर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में कौशल विकास आधारित शिक्षा पर जोर देते हुए कहा गया कि वे चाहते हैं कि युवा केवल नौकरी की तलाश में न भटके बल्कि स्वरोजगार अपनाते हुए अन्य लोगों को भी रोजगार दें. महाविद्यालय की मांगों पर उन्होंने कहा कि मैं स्वयं को नेता नहीं बल्कि एक कार्यकर्ता मानता हूं इसलिए मैं नेताओं की तरह घोषणा नहीं करूंगा लेकिन मैं इस महाविद्यालय के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हूं. साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि महाविद्यालय में 500 सीटर ऑडिटोरियम बनाने के लिए उनकी ओर से प्रस्ताव भेजा गया है. उन्होंने कहा कि तिल्दा क्षेत्र ने मुझे पहचान दी है इसलिए मैं तिल्दा क्षेत्र की उपेक्षा नहीं कर सकता.
मंत्री टंकराम वर्मा एवं अन्य अतिथि गणों के द्वारा शैक्षणिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया. 
तत्पश्चात् महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्य एवं गीत के साथ-साथ बॉलीवुड के गानों पर प्रस्तुति दी गई तथा नाटक का भी मंचन किया गया. महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने समर्पित भाव से प्रयास करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया. कार्यक्रम में मंच संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ आशीष कुमार आसटकर एवं श्रीमती अमिता बिसेन के द्वारा किया गया. आभार प्रदर्शन प्राध्यापक डॉ राकेश देढ़गवें के द्वारा किया गया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3