प्रेस विज्ञप्ति
प्रति
प्रमुख संपादक महोदय
==============
शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा बजट एवं कैशलैस चिकित्सा सुविधा से कर्मचारी जगत उत्साह।
छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ प्रमुख धरमदास बंजारे ने बजट 2026में अपनी प्रतिक्रिया दी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा यह बजट प्रदेश के शिक्षा स्तर को ऊंचा ले जाने में कारगर होगा वहीं कैशलैस चिकित्सा सुविधा को उपयोगी महत्वपूर्ण बताया शिक्षा बजट 22.360करोड़ का बजट अन्य विभाग से सबसे अधिक है जो स्वागत योग्य है यह बजट मध्यम वर्ग के लिए विशेष है इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य उद्योग पर्यटन विकास एवं संस्कृति सबका खयाल रखा गया है इस बजट से शिक्षकों को बहुत उम्मीद थी सहायक शिक्षको के लिए वेतन विसंगति में सुधार कि उम्मीद थी कर्मचारियों को डी,ए एरियाज भुगतान हेतु राशि कि उम्मीद कर रहे थे उसे निरासा हाथ लगी
वहीं कैशलैस चिकित्सा सुविधा का प्रदेश अध्यक्ष धरमदास बंजारे ने स्वागत किया बजट 2026के लिए माननीय वित्त मंत्री जी एवं प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं समस्त प्रदेश वासियों को बधाई शुभकामनाएं दी।