श्रीराम कथा में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, मंत्री टंक राम वर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण भी हुए उपस्थित।

श्रीराम कथा में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, मंत्री टंक राम वर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण भी हुए उपस्थित।

श्रीराम कथा में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, मंत्री टंक राम वर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण भी हुए उपस्थित।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।

श्रीराम कथा में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, मंत्री टंक राम वर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण भी हुए उपस्थित।
तिल्दा नेवरा के बी.एन.बी . स्कूल मैदान में सजीव हुआ शिव-पार्वती विवाह प्रसंग,
 उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
मंत्री टंक राम वर्मा ने आम श्रद्धालुओं के बीच बैठकर सुनी कथा, शिव की अनूठी बारात देख झूम उठे भक्त।

 स्व. श्री सोनचंद्र वर्मा स्मृति फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय बी.एन.वी. स्कूल मैदान में आयोजित सप्त दिवसीय श्री राम कथा के दूसरे दिन भक्ति और श्रद्धा का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शिव-शक्ति के विवाह प्रसंग के साक्षी बने।
मानस कोकिला की अमृतवाणी: अयोध्या धाम की पावन धरा से पधारीं मानस कोकिला दीदी देवी श्री चंद्रकला जी ने व्यासपीठ से भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का अत्यंत मार्मिक और सजीव वर्णन किया। उन्होंने कहा कि "शिव कल्याण के प्रतीक हैं और पार्वती शक्ति की। जब शक्ति का मिलन कल्याण से होता है, तभी लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।"
सादगी की मिसाल बने मंत्री श्री टंक राम वर्मा: एक शिक्षक से मंत्री पद तक का सफर तय करने वाले श्री टंक राम वर्मा जी इस आयोजन में एक आयोजक के साथ-साथ एक विनम्र भक्त की भूमिका में नजर आए। उन्होंने सपरिवार व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद लिया और आम जनता के बीच बैठकर कथा का श्रवण किया। मंत्री जी ने संबोधन में कहा— "स्व. पिताजी की स्मृति में आयोजित यह ज्ञान यज्ञ हमारे क्षेत्र की भावी पीढ़ी को संस्कारित करने का एक प्रयास है।"
शिव की अनूठी बारात और झांकियां: कथा के दौरान जब महादेव की विचित्र बारात का प्रसंग आया, तो बी.एन.वी. स्कूल मैदान जयकारों से गूँज उठा। आकर्षक झांकियों और सुमधुर भजनों पर मंत्री जी सहित सभी श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे।
वहीं आज कथा के दूसरे दिन जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे, जनपद सभापति गण, सरपंचगण आदि उपस्थित हुए।

व्यापक व्यवस्थाएं: स्व. श्री सोनचंद्र वर्मा स्मृति फाउंडेशन द्वारा मैदान में विशाल डोम, पेयजल और सुगम आवागमन की विशेष व्यवस्था की गई है। कथा के विश्राम पर भव्य महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।

विशेष आकर्षण (कल):
कल कथा के तीसरे दिन 'श्री राम जन्मोत्सव' का पावन प्रसंग सुनाया जाएगा। फाउंडेशन ने समस्त तिल्दा नेवरा क्षेत्रवासियों से इस भव्य उत्सव में सम्मिलित होने की अपील की है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3