योगेश दत्त मिश्रा बोले— श्रमिकों का सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता, 1242 हितग्राहियों को मिला लाभ
श्रम विभाग द्वारा जिला ऑडिटोरियम , बलौदाबाजार में श्रमिक जन संवाद / श्रमिक सम्मेलन का आयोजन " दिनांक 19.02.2026 को स्थान जिला ऑडिटोरियम बलौदाबाजार जिला बलौदाबाजार - भाटापारा में श्रम विभाग द्वारा माननीय श्री टंकराम वर्मा , राजस्व मंत्री , मुख्य अतिथि एवं माननीय श्री योगेश दत्त मिश्रा जी ( राज्य मंत्री दर्जा ) अध्यक्ष , छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल की अध्यक्षता में श्रमिक जनसंवाद / श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया । आयोजन में श्रीमती आकांक्षा जायसवाल जिला पंचायत अध्यक्ष , श्रीमती सुलोचना यादव जनपद पंचायत अध्यक्ष , श्री अशोक जैन नगर पालिका अध्यक्ष , श्री विजय केशवरानी स्काउट गाईड के प्रदेश अध्यक्ष , श्री नरेश केशवानी जिला संयोजक जनसंवाद कार्यक्रम बलौदाबाजार , श्री प्रणव्य पाण्डे भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री नंद वर्मा जिला भाजपा उपाध्यक्ष , श्री कृष्णा अवस्थी भाजपा जिला महामंत्री एवं भारतीय मजदूर संघ की ओर से श्री बलिराम सांड़े , श्रीमती इंदिरा जांगड़े , सुकलाल साहू एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे । मान मुख्य अतिथि श्री टंक राम वर्मा जी द्वारा श्रमिकों को उनके हितों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई एवं उनके द्वारा श्रमिकों को चेक वितरण किया गया तत्पश्चात् श्री योगेश दत्त मिश्रा , अध्यक्ष श्रम कल्याण मण्डल द्वारा श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं एवं श्रम अधिनियमों की विस्तार से जानकारी दी गई एवं विभिन्न योजनाओं का चेक वितरण श्रमिकों को किया गया । माननीय अतिथियों के द्वारा विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 1242 हितग्राहियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को विभिन्न योजना अंतर्गत उनके खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से राशि रुपये 1,04,23,000 / - रूपये हस्तांतरित किया गया ।