छत्तीसगढ़ को देश का अनुकरणीय आदर्श राज्य बनाने के उपाय विषय पर ३० जनवरी को मसन्द सेवाश्रम द्वारा सिंधु पैलेस रायपुर में वरिष्ठ राजनेताओं एवं प्रमुख सम्पादकों के मार्गदर्शन में होगा सर्व समाज का सम्मेलन

समाचार दिनांक २८ जनवरी २‌०२६

छत्तीसगढ़ को देश का अनुकरणीय आदर्श राज्य बनाने के उपाय विषय पर ३० जनवरी को मसन्द सेवाश्रम द्वारा सिंधु पैलेस रायपुर में वरिष्ठ राजनेताओं एवं प्रमुख सम्पादकों के मार्गदर्शन में होगा सर्व समाज का सम्मेलन    

राज्यपाल रमेन डेका करेंगे सम्मेलन का उद्घाटन 

विधायक पुरंदर मिश्रा की अध्यक्षता में बनी स्वागत समिति 
 
          मसन्द सेवाश्रम रायपुर के तत्वावधान में शासन के वरिष्ठ राजनेताओं एवं प्रमुख दैनिक समाचारपत्रों के सम्पादकों के मार्गदर्शन में पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी अंतर्गत महात्मा गांधी पुण्यतिथि ३० जनवरी '२६ को शाम ५ (पांच) बजे सिंधु पैलेस, शंकरनगर, रायपुर में "छत्तीसगढ़ को देश का अनुकरणीय आदर्श राज्य बनाने के उपाय" विषय पर रायपुर निवासी आदिवासी, सतनामी, अन्य पिछड़ा वर्ग, ब्राह्मण, सिंधी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, उड़िया, अग्रवाल, दक्षिण भारतीय आदि सर्व समाज के पदाधिकारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया है।
          सम्मेलन का उद्घाटन राज्यपाल श्री रमेन डेका जी करेंगे। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को सम्मेलन के मख्य अतिथि तथा श्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्री मण्डल में शामिल रहे, असम व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल आदरणीय श्री रमेश बैस, पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह, दोनों उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, श्री विजय शर्मा, नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ. चरणदास महंत, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश पुजारी एवं रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे से सम्मेलन के विशेष अतिथि के रूप में सम्बोधित करने का निवेदन किया गया है। 
          इनके अलावा प्रमुख दैनिक समाचारपत्रों, नवभारत के सम्पादक श्री राजेश जोशी, दैनिक भास्कर रायपुर के सम्पादक श्री हर्ष पाण्डेय, हरिभूमि के सम्पादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी, नईदुनिया के सम्पादक श्री सतीश चंद्र श्रीवास्तव एवं पत्रिका के सम्पादक श्री देवेन्द्र गोस्वामी भी विशेष आमंत्रित वक्ता के रूप में सम्मेलन का मार्गदर्शन करेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता, कार्यक्रम के आयोजक मसन्द सेवाश्रम के पीठाधीश, साईं जलकुमार मसन्द साहिब जो वर्तमान में ज्योतिर्मठ के पूज्यपाद शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज द्वारा देश के चारों शंकराचार्यों के नेतृत्व में गठित १०८ देशों के अंतर्राष्ट्रीय हिंदू संगठन "परम धर्म संसद १००८" के संगठन मंत्री हैं करेंगे। 
          सम्मेलन की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा की अध्यक्षता में एक स्वागत समिति का गठन किया गया है। स्वागत समिति में कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर पारवाणी, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौराणी, चेटीचंड महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुखी मूलचन्द पृथवाणी, पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयाणी एवं पूज्य छत्तीसगढ़ सेवा महापंचायत के अध्यक्ष अमर गिदवाणी को सह अध्यक्ष तथा भारतीय सिंधु सभा के छत्तीसगढ़ प्रमुख सतीश छुगाणी को सचिव एवं छत्तीसगढ़ स्वाभिमान संस्था के संस्थापक डॉ. उदयभानसिंह चौहान को सहसचिव बनाया गया है। इनके अलावा सिंधी समाज की सभी समाजसेवी संस्थाओं, युवा शाखाओं एवं महिला शाखाओं के प्रमुख पदाधिकारियों को स्वागत समिति का सदस्य बनाया गया है। सम्मेलन से सम्बंधित जानकारी हेतु मसन्द सेवाश्रम के व्हाट्सएप युक्त मोबाइल फोन नंबर 9301828747, 7477058027 एवं 9424232655 जारी किये गये हैं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3