डी. ए. व्ही. में शान से लहराया तिरंगा
दल्ली राजहरा स्थानीय डी. ए. व्ही. विद्यालय में प्रातः 7ः05 बजे प्राचार्य श्री जी. व्ही. राजशेखर राव ने राष्ट्र के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराया।
इस अवसर पर श्री राव ने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित बच्चों सहित अभिभावकों को संबोधित करते हुए अपने संक्षिप्त एवं सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि हमें अपने देश से अधिकार एवं कर्तब्य दोनों मिले हुए हैं। हम अपने अधिकारों के प्रति तो सजग रहते है लेकिन कर्तब्यों को भूल जाते है। देश का प्रत्येक नागरिक अगर अपने अपने कर्तब्यों का निर्वहन सही ढंग से करे तो हमें विकासशील से एक विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। हमारा विद्यालय चहॅुमुखी विकास कर रहा है। हमारे बच्चें पढ़ाई के साथ ही साथ खेलों में भी
गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में सभी बच्चें, शिक्षक एवं अभिभावक गण उपस्थित थे। अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया।