बजट 2026-27: बालोद में होगा 'मोदी 3.0' बजट का भव्य प्रस्तुतीकरण
बालोद। भारतीय जनता पार्टी, जिला बालोद द्वारा केंद्र सरकार के यूनियन बजट 2026-27 की बारीकियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक विशेष 'बजट प्रस्तुतीकरण' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम कल, 01 फरवरी 2026 (रविवार) को स्थानीय कला केंद्र, बालोद में आयोजित होगा। इस संगोष्ठी में बजट का लाइव प्रसारण होगा
सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अनुरोध है कि समय पर उपस्थित होकर बजट प्रस्तुतिकरण के सीधे प्रसारण को देखें।
विषय: बजट प्रस्तुतीकरण (Union Budget 2026-27)
दिनांक: 01 फरवरी 2026, रविवार
स्थान: कला केंद्र, बालोद
आयोजक: भारतीय जनता पार्टी, जिला बालोद
भाजपा जिला इकाई ने क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, कार्यकर्ताओं और आम जनता से इस कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है ताकि देश की आर्थिक दिशा और विकास की गति को बेहतर ढंग से समझा जा सके।