*कांग्रेस द्वारा लगाए गए आधारहीन भ्रष्टाचार के आरोप पूरी तरह निराधार - डॉ. प्रतीक उमरे*

*कांग्रेस द्वारा लगाए गए आधारहीन भ्रष्टाचार के आरोप पूरी तरह निराधार - डॉ. प्रतीक उमरे*

*कांग्रेस द्वारा लगाए गए आधारहीन भ्रष्टाचार के आरोप पूरी तरह निराधार - डॉ. प्रतीक उमरे*
*कांग्रेस द्वारा लगाए गए आधारहीन भ्रष्टाचार के आरोप पूरी तरह निराधार - डॉ. प्रतीक उमरे*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने बालोद जिले में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के आयोजन कार्यों एवं टेंडर प्रक्रिया में कांग्रेस द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को पूरी तरह निराधार,मनगढ़ंत और राजनीति से प्रेरित बताया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि कांग्रेस के नेता सत्ता से बाहर होने के बाद अपनी आदत के मुताबिक बिना तथ्यों के अनर्गल आरोप लगाते हैं और मनगढ़ंत कहानियां गढ़कर जनता को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन है,जिसमें देशभर से हजारों रोवर-रेंजर एवं स्काउट-गाइड सदस्य भाग लेंगे।यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव की बात है कि ऐसा बड़ा राष्ट्रीय कार्यक्रम हमारे प्रदेश में हो रहा है। यह आयोजन युवाओं में अनुशासन,नेतृत्व क्षमता,सामाजिक सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनेगा।वर्तमान भाजपा सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है।स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पहले ही सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि जंबूरी से जुड़े सभी कार्य जीईएम (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी ढंग से किए जा रहे हैं।कोई भी टेंडर या कार्य बिना नियमों के नहीं हो रहा।कांग्रेस के आरोप केवल राजनीतिक द्वेष और सनसनी फैलाने के उद्देश्य से लगाए जा रहे हैं,जिसका कोई ठोस आधार नहीं है।कांग्रेस को अपने पांच वर्ष के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचारों,घोटालों और अनियमितताओं पर जवाब देना चाहिए।वे विकास कार्यों और राष्ट्रीय आयोजनों को भी राजनीतिक रंग देकर राज्य की छवि खराब करने पर तुले हुए हैं।ऐसे आधारहीन आरोप लगाकर वे छत्तीसगढ़ के युवाओं के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को विवादित बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जो अत्यंत निंदनीय है। भाजपा सरकार जनहित और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे झूठे प्रचार से विचलित नहीं होगी।राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी जैसे आयोजन को राजनीति से ऊपर उठाकर देखा जाना चाहिए। यह युवा पीढ़ी के सर्वांगीण विकास का प्रतीक है और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला कार्यक्रम है।कांग्रेस को सकारात्मक सोच अपनानी चाहिए और राज्य के विकास में सहयोग करना चाहिए।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3