बेमेतरा:- ग्राम बुडेरा में लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम मे शामिल हुए विधायक दीपेश साहू

बेमेतरा:- ग्राम बुडेरा में लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम मे शामिल हुए विधायक दीपेश साहू

बेमेतरा:- ग्राम बुडेरा में लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम मे शामिल हुए विधायक दीपेश साहू
बेमेतरा:- ग्राम बुडेरा में लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम मे शामिल हुए विधायक दीपेश साहू
मेघू राणा बेमेतरा। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बुडेरा में ग्राम पंचायत द्वारा लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया था l जिसमे दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षता द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ग्राम पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि एवं पंचायत पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी को लेकर हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और चुनाव के दौरान किए गए वादों को एक-एक कर धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। आगामी समय में प्रदेश के युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार के बेहतर अवसर मिलें, बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाया जाए, महिलाओं को सशक्त किया जाए और किसानों की आय में वृद्धि हो—इसी दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। विधायक साहू ने कहा कि किसानों के लिए सिंचाई, कृषि और बाजार से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, वहीं महिलाओं के लिए स्व-सहायता समूहों और स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें प्रदेश के विकास में सहभागी बनाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन प्रयासों से छत्तीसगढ़ प्रदेश और अधिक सशक्त, समृद्ध और खुशहाल बनेगा।
मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य गांव, गरीब, किसान और युवाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिली है।
कार्यक्रम मे जिला पंचायत उपाध्यक्ष खुशबू गोविंद पटेल पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलराम पटेल,सरपंच उपेंद्र राम धुर्वे उप सरपंच भूपेंद्र साहू सचिव राजेंद्र वर्मा पंचगण पंचराम साहू गिरवर सिंह वर्मा टेकराम धुर्वे ठगिया बाई गौरी वर्मा हेमा तुरकान राजकुमारी बाई रजनी बाई समस्त ग्राम वासी जनप्रतिनिधि गण भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे l

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3