*ग्राम मुड़पार में 29 जनवरी को राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन**

*ग्राम मुड़पार में 29 जनवरी को राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन**

*ग्राम मुड़पार में 29 जनवरी को राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन**
*ग्राम मुड़पार में 29 जनवरी को राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन**
खरोरा।
ग्राम मुड़पार में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय भव्य रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन युवा संगठन डिपरा पारा एवं समस्त ग्रामवासी मुड़पार के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा। कार्यक्रम 29 जनवरी 2026, गुरुवार, को आदर्श रामायण चौक, मुड़पार में रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सामूहिक नृत्य, एकल एवं युगल नृत्य की अलग-अलग श्रेणियाँ रखी गई हैं, जिनमें आकर्षक पुरस्कार एवं शील्ड प्रदान किए जाएंगे।
 सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता
प्रवेश शुल्क: ₹301
प्रथम पुरस्कार: ₹10,001 एवं शील्ड (आयोजन समिति द्वारा)
द्वितीय पुरस्कार: ₹7,001 एवं शील्ड (ग्राम पंचायत मुड़पार द्वारा)
तृतीय पुरस्कार: ₹5,001 एवं शील्ड (लीलाधर, यश, जितेंद्र, टिकेश, योगेश द्वारा)
चतुर्थ पुरस्कार: ₹3,001 एवं शील्ड (कुणाल एवं तुकाराम यादव द्वारा)
पंचम पुरस्कार: ₹2,001 (महेश साहू, छत्तीसगढ़ संगीत द्वारा)
साथ ही सामूहिक नृत्य पर प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
 एकल एवं युगल नृत्य प्रतियोगिता
प्रवेश शुल्क: ₹201
प्रथम पुरस्कार: ₹5,001 एवं शील्ड (प्रहलाद वर्मा, खपराडीह)
द्वितीय पुरस्कार: ₹3,001 (काव्या तरुण नायक, छत्तीसगढ़ पुलिस)
तृतीय पुरस्कार: ₹2,001 एवं शील्ड (पुष्पा नाथु, सीजी इलेक्ट्रिकल बोर्ड कॉन्ट्रैक्टर)
चतुर्थ पुरस्कार: ₹1,501 एवं शील्ड (भारत साहू, सिविल कांट्रेक्टर)
पंचम पुरस्कार: ₹1,001 एवं शील्ड (हेमीन यश आर्ट)
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री ऋतुराज साहू एवं दाऊ लाल साहू (गुरुजी) द्वारा किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा सभी प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार, साथ ही रात्रि भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य रिकॉर्डिंग डांस के संदर्भ में बताया गया कि प्रदेश में 8 मान्यता प्राप्त शास्त्रीय नृत्य शैलियाँ हैं, जो छत्तीसगढ़ की संस्कृति, आध्यात्मिकता और लोक परंपराओं से गहराई से जुड़ी हुई हैं। इन्हीं परंपराओं को संजोने एवं अगली पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह ऐतिहासिक एवं भव्य राज्य स्तरीय आयोजन ग्राम मुड़पार में किया जा रहा है।
आयोजन को लेकर उर्वशी एवं दिव्यांश ने अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
यह आयोजन युवा संगठन डिप्रापरा एवं समस्त ग्रामवासी मुड़पार के सहयोग से संपन्न होगा।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3