*जलाभिषेक कार्यक्रम, रुद्राभिषेक में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल*
खरोरा।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर खरोरा एवं आसपास के ग्रामों में जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने गांव के शिव मंदिरों में भगवान शिव शंकर भोले बाबा का विधिवत जलाभिषेक किया।
मंदिर हसौद मंडल में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चों के पदाधिकारी, वरिष्ठ जन, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, छाया अध्यक्ष, पार्षद व छाया पार्षद, जनपद सदस्य, सरपंच, जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु इस पावन कार्यक्रम में शामिल हुए।
शनिवार, दिनांक 10 जनवरी 2026 को अपने-अपने गांव के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने महामृत्युंजय मंत्र का जप करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि वर्मा, खरोरा की वरिष्ठ महिलाएं शांति वर्मा, रेणुका गंगा धिवर, सकुन नशीने, देवकी, अनिता, गौरी यादव, अमृत, शांति, प्रतिमा वर्मा सहित अनेक श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने रुद्राभिषेक में भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को संस्कार, श्रद्धा और राष्ट्र के सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
श्री रोहित वर्मा जी कीखबर