*तरपोंगी में संस्कार केंद्र का शुभारंभ, शिक्षा–सेवा–समर्पण की नई पहल*

खरोरा 
जिस ग्राम तरपोंगी में स्वर्गीय श्री भगवत प्रसाद महनंदे ने लगभग 25 वर्षों तक शिक्षा की अलख जगाई थी, उसी ग्राम मोहल्ला में उनकी सुपुत्री सुश्री संध्या महनंदे द्वारा एक नए संस्कार केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
संस्कार केंद्र का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे, जिन्होंने अनुशासनपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
स्वर्गीय श्री भगवत प्रसाद महनंदे के शिक्षा क्षेत्र में किए गए योगदान को स्मरण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह संस्कार केंद्र उनके कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम का समापन सभी के सहयोग और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3