*सनराइज इंग्लिश मीडियम स्कूल में 'मंथन 2.0' की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बिखेरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा**

*सनराइज इंग्लिश मीडियम स्कूल में 'मंथन 2.0' की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बिखेरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा**

*सनराइज इंग्लिश मीडियम स्कूल में 'मंथन 2.0' की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बिखेरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा**
*सनराइज इंग्लिश मीडियम स्कूल में 'मंथन 2.0' की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बिखेरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा**
खरोरा
 खरोरा क्षेत्र के ग्राम संकरी स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सनराइज इंग्लिश मीडियम स्कूल में विगत मंगलवार, 19 जनवरी 2026 को वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष के वार्षिकोत्सव का विषय 'थीम मंथन 2.0' रखा गया था, जिसका उद्देश्य विचारों, कलाओं और सांस्कृतिक संरक्षण का अद्भुत संगम प्रस्तुत करना था।
विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति को दर्शाते हुए बच्चों ने पंथी, सुआ और बारहमासी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों के लोकगीतों के माध्यम से 'विविधता में एकता' का संदेश दिया गया।

सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहा मंचन समारोह के दौरान बच्चों ने गंभीर सामाजिक विषयों पर भी प्रकाश डाला:

•देशभक्ति: 'आर्मी सॉन्ग' के जरिए पहलगाम में हुए आतंकी हमले की मार्मिक प्रस्तुति दी गई।

•महिला सशक्तिकरण: छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से जेंडर इक्वालिटी और महिला उत्थान का संदेश दिया।

•सोशल मीडिया: एक विशेष प्रहसन के माध्यम से वर्तमान समय में सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

अतिथियों का मार्गदर्शन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 38वीं बटालियन ITBP के कमांडिंग ऑफिसर रोशन सींघ असवाल रहे। उन्होंने बच्चों को कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त करने का मंत्र दिया। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में ए.एन. बंजारा डिप्टी डायरेक्टर डीपीआई स्पेशल गेस्ट के रूप में शिक्षाविद मुकेश शाह, कृष्णा कुमार कुशवाहा टाउन इंस्पेक्टर आदि उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि रोशन सींघ असवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों और पालकों का आपसी तालमेल (Collaboration) अनिवार्य है। इससे पूर्व, प्राचार्य भिम्मा सिंह बांधे ने विद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का स्वागत किया।

सफल आयोजन में इनकी रही भूमिका कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य शिक्षण संस्थान के सचिव रणजीत सिंह, व सुधीर जी कोषाध्यक्ष जयवीर, सदस्य चमेली व ममता सहित स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित पालकों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की।

श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3