तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
बिलासपुर के उद्योग मेला में तिल्दा नेवरा के 3 व्यापारी हुए सम्मानित।
बिलासपुर में बीएनआई व छत्तीसगढ़ चेम्बर्स आफ कॉमर्स के सयुक्त आयोजन में पूरे प्रदेश के व्यापारियों का उद्योग मेला सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, तिल्दा से प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सेतपाल के नेतृत्व में घनश्याम अग्रवाल,, अशोक वाधवानी,,संदीप खूबचंदानी,, रॉकी कमलानी,, भूपेंद्र साहू सहित अन्य साथियों के साथ सम्मेलन में शिरकत की।
उक्त सम्मेलन में तिल्दा नेवरा चेम्बर्स से 3 व्यापारी/उद्यमों को छत्तीसगढ़ व्यापार रत्न से सम्मानित किया जिसमें उद्योग पति श्री घनश्याम अग्रवाल जो पेप्सिको कुरकुरे व ब्रिटानिया लिमिटेड को उनके उत्पादों के लिये कच्चा मॉल की आपूर्ति करते है जिन्हें पेप्सिको कम्पनी द्वारा 2024 में बेस्ट वेंडर के सम्मान से नवाजा गया है,
वहीं उज्जवल एसोसिएट के युवा उद्यमी इंजी..अशोक वाधवानी जो उत्कृष्ट मुरमुरा चावल के निर्माता है उनके मुड़ी चांवल लगभग 10 राज्यों में सप्लाई होते है जिससे उत्तम क्वालिटी का मुरमुरा बनाया जाता है, वहीं मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले श्री भूपेंद्र साहू ने ग्लोरी जिम से अपने व्यापारिक जीवन की शुरुआत की फिर इन्होंने पूरी जिम इक्यूपमेंट बनाने की फैक्ट्री लगाई।बहुत ही मेहनती भूपेंद्र आज जिम इक्यूपमेंट के अग्रणी निर्माता है, प्रदेश सहित 6 राज्यों में ये अपनी जिम इक्यूपमेंट सप्लाई करते है।
तिल्दा नेवरा निवासी उक्त तीनों को सम्मान मिलने पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सेतपाल ने बीएनआई एवं प्रदेश चेम्बर्स का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि तिल्दा नेवरा में तो व्यापार रत्नों का भंडार है जिन्होंने अपने व्यापार से नगर का नाम रौशन किया है।