फ्रेंड्स युवा विकास समिति दल्ली राजहरा द्वारा डांस प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

फ्रेंड्स युवा विकास समिति दल्ली राजहरा द्वारा डांस प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

फ्रेंड्स युवा विकास समिति दल्ली राजहरा द्वारा डांस प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन
प्रेस विज्ञप्ति 

फ्रेंड्स युवा विकास समिति दल्ली राजहरा द्वारा डांस प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन
मुख्य अतिथि- तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद- दल्ली राजहरा द्वारा मंच के सामने शेड निर्माण, शौचालय निर्माण व बोरवेल्स खनन की स्वीकृति प्रदान करने का किया घोषणा

 दल्ली राजहरा//- फ्रेंड्स युवा विकास समिति- दल्ली राजहरा द्वारा विगत 30 वर्षों से लगातार बच्चों के संस्कृतिक प्रतिभा को निखारने हेतु मंच प्राप्त हो सके, इस उद्देश्य से डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहता है। समिति के द्वारा समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रम, धार्मिक कार्यक्रम, सामाजिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
 फ्रेंड्स युवा विकास समिति-दल्ली राजहरा के डांस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि-तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका दल्ली राजहरा, कार्यक्रम की अध्यक्षता- श्रीमती रेखा सहारे पार्षद वार्ड क्रमांक 17, विशिष्ट अतिथि- भूपेंद्र कुमार श्रीवास पार्षद वार्ड क्रमांक 21, योगेश यादव पूर्व अध्यक्ष यादव समाज दल्ली राजहरा, डॉक्टर शैबाल जाना अधीक्षक शहीद अस्पताल दल्ली राजहरा, चंद्रशेखर यादव जनकवि जन मुक्ति मोर्चा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के अध्यक्ष- तोरण लाल साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज की शिक्षा प्रणाली केवल एकेडमिक विषयों तक की सीमित नहीं है बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास निर्माण, संचार कौशल, शिष्टाचार जैसे सर्वांगीण विकास शामिल होते है। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, छत्तीसगढ़ की लोक पारंपरिक गीत, करमा नृत्य, पंथी नृत्य, बस्तरिया गीत व अन्य गानों पर नृत्य करने वाले सभी बच्चों की सराहना किया।
 फ्रेंड्स युवा विकास समिति- दल्ली राजहरा के मांग पत्र पर तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद- दल्ली राजहरा ने सांस्कृतिक कला मंच के सामने शेड निर्माण, मंच के पीछे शौचालय निर्माण व बोरवेल्स खनन की स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा उपस्थित जन समुदाय के बीच किया। जिससे कैम्प क्षेत्र के नागरिकों में हर्ष व्याप्त है और नगर पालिका अध्यक्ष- तोरण लाल साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।

 डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- विकास पोटाई, करिश्मा पटेल व ग्रुप को प्रतीक चिन्ह व नगद राशि, द्वितीय पुरस्कार- साहिल यादव, हिमानी गावड़े व साथी को प्रतीक चिन्ह व नगद राशि, तृतीय पुरस्कार- सुहानी पोटाई व रुचिका विश्वकर्मा एवं साथी को प्रतीक चिन्ह व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
 फ्रेंड्स युवा विकास समिति- दल्ली राजहरा द्वारा डांस प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष- शंकर साहू, सचिव- भूषण कुमार यादव, कोषाध्यक्ष- भोला दास मानिकपुरी, करन कुमार यादव , मोहित ठाकुर, राजेश उइके, योगेश यादव, चितरंजन यादव, पुरुषोत्तम (पप्पू) यादव, राजकुमार (गोलू) यादव, आशु देवांगन, मिथिलेश गिरी महाराज,शिवा कुमार, रुपेश देवांगन, अर्जुन यादव, पिंटू साहू, सुधीर यादव, महादेव साहू, टामन विश्वकर्मा, दिलेश्वर सिन्हा, मूलचंद साहू, सिद्धार्थ साहू, कुमारी मोनिका साहू, कुमारी किरण यादव, कुमारी पदमा यादव, कुमारी अंकिता यादव, सहित समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में फ्रेंड्स युवा विकास समिति-दल्ली राजहरा के अध्यक्ष शंकर साहू दी है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3