देवरी में अग्रसेन इंडस्ट्रीज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्तावित उद्योग का ग्राम सभा में जमकर विरोध।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।
देवरी में अग्रसेन इंडस्ट्रीज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्तावित उद्योग का ग्राम सभा में जमकर विरोध।
आज शुक्रवार को दोपहर में तिल्दा ब्लॉक के समीपस्थ ग्राम पंचायत देवरी में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था जिसमें तीन एजेंडे थे,उक्त ग्राम सभा में सरपंच, पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित हुए और उक्त ग्राम सभा में एक एजेंडा जुड़वाया गया जो की एक उद्योग लगने के संबंध में था जहां पर ग्राम सभा में अग्रसेन इंडस्ट्रीज एंड प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पत्र जारी कर उद्योग स्थापित हेतु ग्राम पंचायत एवं ग्राम सभा की सहमति के लिए आवेदन दिया हुआ है जिसे ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर एजेंडे में इसे जुड़वाया गया और सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि किसी भी हाल में उद्योग के लिए जमीन नहीं दी जाएगी। उद्योग का सर्वसम्मति से विरोध किया गया।
सरपंच ने कहा कि अभी तक किसी किसी भी उद्योग के लिए एनओसी नहीं दिया गया है, उद्योग प्रबंधन द्वारा ग्राम पंचायत को पत्र भेजा गया है, उक्त पत्र को समस्त ग्राम वासियों के समक्ष पढ़कर सुनाया भी गया।
इसके बाद सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि गांव के किसी भी शासकीय जमीन को उद्योग के लिए नहीं दिया जाएगा,यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि किसी भी उद्योग के लिए कभी भी गांव के चारागाह सहित शासकीय जमीन को उद्योग स्थापित करने हेतु नहीं दी जाएगी।
जिसका उपस्थित समस्त ग्रामीणों ने स्वागत किया साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उद्योग के खिलाफ हस्ताक्षर भी किए और कहा गया कि उद्योग का ग्रामीणों द्वारा भरपूर विरोध किया जा रहा है।
वहीं यह भी बताया गया कि फरवरी माह में उक्त उद्योग के लिए जनसुनवाई भी की जा सकती है, जिसके चलते आज ग्राम देवरी में ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव को पारित कर उद्योग का पुरजोर विरोध किया गया।
इस अवसर पर सरपंच, उप सरपंच , पंच गण, सचिव सहित पूर्व सरपंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला, पुरुष ,युवा, युवतियां उपस्थित हुए।
साथ ही देवरी से लगे ग्राम घुलघुल के भाठा जमीन पर घूलघुल के साथ साथ देवरी की जमीन पर अवैध मुरूम उत्खनन का भी पुरजोर विरोध किया गया। और इसकी जांच की मांग की गई।