*BJYM भिलाई ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत युवा सम्मेलन का आयोजन भाजपा कार्यालय में किया*
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आव्हान पर भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जी के निर्देश पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत युवा सम्मेलन का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल जी और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया व भारत संकल्प अभियान – युवा सम्मेलन’ का सफल आयोजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जी, मुख्य वक्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय थे!
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने किया!
विशेष अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिरीष अग्रवाल, जिला महामंत्री श्रीमती सुषमा जेठानी व मनीष अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक मनोज तिवारी उपस्थित रहे!
मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से नौकरी के बजाय स्वरोजगार अपनाने और दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करने का आह्वान किया।
श्री बघेल ने युवाओं को राष्ट्रीय पुनर्जागरण का वाहक बताते हुए कहा कि आज नवाचार आधारित उद्यमिता न केवल उद्योग खड़ा कर रही है, बल्कि स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और नए रोजगारों का मार्ग भी प्रशस्त कर रही है।
मुख्य वक्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय
ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम आत्मनिर्भर भारत संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमें ज्यादा से ज्यादा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना होगा ताकि हर वर्ग के लोगों तक स्वदेशी की भावना जागृत हो। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के इस मूलमंत्र को अपना कर पार्टी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया है, यह अभियान 25 सितम्बर को शुरू हुआ है, जो 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तक चलेगा। हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी की भावना के साथ इस अभियान को जन जन तक पहुँचाने के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मलेन और आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा जैसी कई गतिविधियों की योजना बनाई गई है। इस अभियान का उद्देश्य वोकल फार लोकल के सन्देश को हर भारतीय तक पहुंचाना है।
खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को युवाओं के नवाचार और उद्यमिता ही साकार कर सकते हैं। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को देश की आर्थिक मजबूती का आधार बताया। कोविड काल का उल्लेख करते हुए कहा कि संकट को अवसर में बदलने की प्रधानमंत्री की सोच ने भारत को विश्व में पहला ऐसा देश बनाया जिसने अपनी ही धरती पर कोविड वैक्सीन विकसित की। और साथ ही दुनिया के अन्य देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराई !
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही के लिए था जिसके परिणाम स्वरूप बहत्तर एयरपोर्ट से अब डेढ़ सौ एयरपोर्ट पूरे देश ने है!
एम्स अस्पतालों की संख्या भी पहले की तुलना में पांच गुना वृद्धि हुई है!
सड़कों, उद्योगों, तकनीकी क्षेत्रों में भी लगातार विकास की गाथाएं लिखी जा रही है!
आज के भारत की तस्वीर दुनिया के सामने स्पष्ट है!
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान ने युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास जगाया है।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति और उद्यमशीलता की भावना को मजबूत करना था, ताकि युवा भारत के आत्मनिर्भरता मिशन में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
केंद्र सरकार की स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और स्टैण्डअप इंडिया जैसी पहल को युवाओं के लिए बड़ा अवसर बताते हुए उन्होंने कहा कि एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन, फिनटेक, एग्रीटेक और बायोटेक जैसे क्षेत्रों में भारत के युवा विश्व नेतृत्व की क्षमता रखते हैं।
जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जी ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश को सोना गिरवी रखकर काम चलाना पड़ा था, लेकिन आज भारत आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीति बना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कर व्यवस्था पारदर्शी बनी है और देश में निवेश का वातावरण मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित भैया ने कहा कि युवाओं को आत्मविश्वास, सशक्तिकरण और नवाचार के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, उन्हें अपने अंदर छिपी असीमित शक्ति को पहचानने, स्वामी विवेकानंद के संदेशों "उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत" का पालन करने, शिक्षा और कौशल के माध्यम से खुद को सशक्त बनाने,आज का युवा स्टार्टअप, ऐप्स और नई तकनीकों के माध्यम से देश को आगे बढ़ा रहा है। समस्याओं को समाधानों में बदलने की कला सीखें और नए विचारों के साथ नेतृत्व करें युवा साथियों आप में असीमित क्षमता है। इस शक्ति को पहचानें, शिक्षा और कौशल से खुद को मजबूत करें नवाचार के पथ पर आगे बढ़ें और जिम्मेदारी के साथ भारत के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम शुक्ला, चन्ना केशवलु, चंद्रकांता मांडले, जिला मंत्री पारस जंघेल, जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, सह कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन,
भाजयुमो प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रमुख नितेश मिश्रा, सह प्रचार प्रमुख आकाश ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक सिंह, रोहन सिंह, प्रशम दत्ता, सूरज साहू, आनंद ताम्रकार, प्रकाश सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री विशालदीप नायर व रितेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, आशीष दुबे, पूनमचंद सपहा, राहुल भोसले, विशाल शाही, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, हर्षल यादव, राम शर्मा, सुभाष शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा, जिला प्रचार प्रसार मंत्री निखिल सोनी, चंदन यादव, स्वाध्याय मंडल संयोजक पी राज, सतीश दुबे, कन्या शक्ति संयोजिका संस्कृति वर्मा, अर्पणा मुखर्जी, मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, विनय सेन, मनीष पीपरोल, रोहित तिवारी, प्रवेश शर्मा, शीतल साहू, महामंत्री आशु तिवारी, अनिल नायक, जनेश जयसिंह, सन्नी यादव, प्रेम पासवान, इंद्रभान पाटिल, आकाश क्षत्रिय, निरंजन सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के साथीगण उपस्थित रहे!
यह जानकारी युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी
मो:- 7000850422