अटल परिसर वार्ड क्रमांक 22 में मनाया गया सुशासन दिवस।

अटल परिसर वार्ड क्रमांक 22 में मनाया गया सुशासन दिवस।

अटल परिसर वार्ड क्रमांक 22 में मनाया गया सुशासन दिवस।
तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा।

 अटल परिसर वार्ड क्रमांक 22 में मनाया गया सुशासन दिवस।
 आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया, तिल्दा के वार्ड क्रमांक 22 में स्थित अटल परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजा अर्चना की गई उनके योगदान को याद किया गया और कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मंचीय कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री सहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण को भी देखा व सुना गया।
साथ ही कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला वर्मा, भाजपा नेता राम पंजवानी, पार्षदगण ईश्वर यदु, श्रीमती रानी सौरभ जैन, संतोष यादव, राजकुमार गैंडरे, विनोद नेताम, धर्मेंद्र डहरिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, भाजपा नेता सुरेश वर्मा, सौरभ जैन, डॉक्टर खुमान वर्मा , दीनू पंजवानी, राजेंद्र केशवानी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
 भाजपा नेता राम पंजवानी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा ने अपने उद्बोधन व्यक्त किया और आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है जिसकी विस्तृत जानकारी उनके द्वारा दी गई और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया गया उन्हें याद किया गया।
 इस अवसर पर नगर पालिका सीएमओ अनीष कुमार ठाकुर सहित नगर पालिका के कर्मचारी अधिकारी एवं नागरिकगण उपस्थित हुए।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3