नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के कार्यकर्ता उत्साहित सबने केंद्रीय नेतृत्व का माना आभार
।। प्रेस विज्ञप्ति।।
दिनांक --15.12.2025
सोमवार
नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के कार्यकर्ता उत्साहित
सबने केंद्रीय नेतृत्व का माना आभार
बालोद। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी व बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जिलेभर में पार्टी कार्यकताओं में काफी उत्साह दिखा है। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी में नया गुरुतर दायित्व ग्रहण करने पर श्री नबीन को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएंँ व्यक्त की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
भाजपा बालोद के जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि श्री नबीन ने प्रदेश सह प्रभारी, लोकसभा चुनाव प्रभारी और प्रदेश प्रभारी रहते हुए संगठन कौशल और रणनीतिक मोर्चे पर पार्टी के प्रदेशभर के कार्यकताओं में ऊर्जा का संचार कर भाजपा को लगातार विजयी बनाने में अहम् भूमिका निभाई और अब इस भूमिका का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार होना सुनिश्चित है। श्री देशमुख ने कहा कि श्री नबीन जमीन से जुड़ी राजनीति के प्रतीक है और इसलिए जनता जनार्दन के साथ-साथ पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से उनका जीवंत सम्पर्क है और उनकी यही संगठनात्मक विशिष्टता और प्रतिबद्धता भाजपा को एक सशक्त राजनीतिक दल के रूप स्थापित करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगी। श्री देशमुख ने कहा कि श्री नबीन की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभिभूत हैं। श्री नबीन के नेतृत्व में हम सबने पार्टी की रीति-नीति और संगठनात्मक दायित्वों व गतिविधियों की गम्भीरता को समझा है।
भाजपा जिला बालोद के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी- प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, राज्य वन उपज उपाध्यक्ष यज्ञ दत्त शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं बिलासपुर संभाग सह प्रभारी अभिषेकशुक्ला,पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पवन साहू, पूर्व प्रदेश महामंत्री राकेश यादव, लेखराम साहू,महामंत्री राकेश छोटू यादव, सौरभ लूनिया, शाहिद खान, देवेंद्र माहला, शीतल नायक,तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, तोमन साहू, प्रतिभा चौधरी, तोरण साहू,सरस्वती टेमरिया, कांति सोनबरसा, मुकेश कौडो, पुरुषोत्तम चंद्राकर,प्रमोद जैन, प्रदीप साहू ,मोहनंतीन बाई चौरका , कुंती बाई देवांगन, लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, कमलेश सोनी ,मनोज दुबे, कांति सोनेश्वरी, लक्ष्मी साहू, प्रभानायक ,चुन्नी मानकर, चंद्रिका जंजीर ,तेजराम साहू, विजय सोनकर, कुंती सिंन्हा ,संजीव मानकर, राजू रावटे, नेहा उपाध्याय ,दुर्गानंद साहू, जय लाल मालेकर ,भोलाराम नेताम ,नीतीश मोंटी यादव, ठाकुर रामचंद्राकार ,कौशल साहू ,टिनेश्वर बघेल, भुनेश्वरी ठाकुर, पवन सोनबरसा, सुरेंद्र देशमुख, सोमेश सोरी,प्रेम साहू, चंद्र लता साहू, पूजा मोंटी यादव, निशा योगी, हरीश कटझरे, मनीष झा, जितेंद्र साहू, अश्वनी यादव,होरीलाल रावटे, त्रिलोकी साहू, राजेश दसोडे,विनोद जैन, कमल पनपालिया, अमित चोपड़ा,अरुण साहू, धर्मेंद्र साहू आनंद शर्मा ,टुकेश्वर पांडे, खेमलाल देवांगन, कुसुम शर्मा, उत्तरा धीरेंद्र,रुपेश नायक, योगेंद्र सिन्हा ,युवराज मारकंडे,प्रकाश सिंह ,कुलदीप साहू, विश्वास गुप्ता, सुरेश साहू विवेक वैष्णव, आदित्य पिपरे,दीपा साहू, सुभ सिंह कुरैशी, डिसोक जांगड़े,अकबर तिगाला ,शिव धरम गुडे ,कृतिका साहू ,विकास साहू, दुर्जन साहू, सहित सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
कमल पनपालिया
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद