एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर हस्ताक्षर अभियान

एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर हस्ताक्षर अभियान

एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर हस्ताक्षर अभियान
एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर हस्ताक्षर अभियान
आज दिनांक 9 दिसंबर 2025 को शासकीय इंद्रु केवट कन्या महाविद्यालय में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर सभी विद्यार्थियों से मिलकर इस विषय पर बातचीत कर उन्हें अपना समर्थन अपने हस्ताक्षर के माध्यम से देने हेतु आग्रह किया गया । 
             आज देश में प्रत्येक वर्ष कहीं ना कहीं किसी न किसी राज्य में चुनाव की प्रक्रिया चल ही रही होती है हम जानते हैं की छत्तीसगढ़ में रहते हुए भी हमें विधानसभा उसके बाद लोकसभा की नगरी निकाय पश्चात पंचायत चुनाव को देखना पड़ता है । इस दौरान लगने वाले आचार संहिता से सारे काम रुक जाते हैं, जिसका नुकसान आमजन को ही चुकाना पड़ता है, और अलग-अलग समय पर होने वाले चुनाव से देश की आर्थिक बर्बादी का आकलन भी किसी से छुपा नहीं है। सन 1967 तक एक साथ चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी, किंतु बाद में अलग-अलग राज्यों के विधानसभा भंग होने और अन्य परिस्थितियों के चलते इसमें अंतर आ गया चुनाव की प्रक्रिया में लगने वाला सुरक्षा और अन्य कार्यवाही में होने वाला खर्च यदि एक साथ चुनाव होगा तो निश्चित ही इसका लाभ देश की जनता को मिलेगा वह पैसा जनकल्याणकारी योजनाओं में लग सकेगा। इन सभी बातों को लेकर शासकीय इन्द्रू केवट कन्या महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें मुख्य रूप से इस "स्टूडेंट फॉर वन नेशन वन इलेक्शन" कार्यक्रम के जिला संयोजक रोशन साहू और अमन जैन के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान वन नेशन वन इलेक्शन के जिला संयोजक रोशन साहू, सह संयोजक अमन जैन, भूपेंद्र नाग, अजितेश दत्ता रॉय,योगेश जैन,अंकित टावरी,नितेश सलाम उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3