*तिल्दा नेवरा ने फिर रचा इतिहास – जिला स्तरीय सी डब्ल्यू एस एन खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में ओवरऑल चैंपियन*

*तिल्दा नेवरा ने फिर रचा इतिहास – जिला स्तरीय सी डब्ल्यू एस एन खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में ओवरऑल चैंपियन*

 *तिल्दा नेवरा ने फिर रचा इतिहास – जिला स्तरीय सी डब्ल्यू एस एन खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में ओवरऑल चैंपियन*
 *तिल्दा नेवरा ने फिर रचा इतिहास – जिला स्तरीय सी डब्ल्यू एस एन खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में ओवरऑल चैंपियन* 
विश्व दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य में को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला निमोरा, विकासखंड अभनपुर में जिला स्तरीय विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता,सी डब्ल्यू एस एन स्पोर्ट्स इवेंट 2025 का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। रायपुर जिले के पाँचों विकासखंडों से आए विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में विकासखंड तिल्दा नेवरा के बच्चों ने शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया। कुर्सी दौड़ में नरोत्तम सोनवानी ने प्रथम तथा अंजली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में दीपक लहरी प्रथम और अश्वनी यादव द्वितीय रहे। इसी प्रकार सॉफ्ट बॉल थ्रो में लखेश्वरी, झामेश्वरी और हेमलता ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल कर तिल्दा नेवरा का परचम लहराया। रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। मिश्रित मोती प्रतियोगिता में नीलम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रंगोली प्रतियोगिता में अनन्या ने अपने उत्कृष्ट कला-प्रदर्शन से प्रथम स्थान हासिल किया। मनोरंजक प्रतियोगिताओं में भी तिल्दा नेवरा के बच्चे चमके—जलेबी दौड़, तवा फेंक और लंबी कूद—तीनों में दीपक लहरी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सबका ध्यान आकर्षित किया। इन शानदार प्रदर्शनों की बदौलत तिल्दा नेवरा विकासखंड ने सबसे अधिक पुरस्कार जीतते हुए इस वर्ष भी ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। तिल्दा नेवरा की इस उपलब्धि पर रायपुर जिला मिशन समन्वयक अरुण शर्मा तथा सहायक परियोजना समन्वयक माया वर्मा ने बच्चों के प्रयासों और प्रतिभा की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। विकासखंड शिक्षा अधिकारी तिल्दा आर. पी. दास, संकुल समन्वयक संतोष शर्मा तथा ब्लॉक संसाधन व्यक्ति सुविधा सिंह ने भी बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विशेष शिक्षिका दिलेश्वरी यादव, सी डब्ल्यू एस एन नोडल प्रभारी हिमांचल चौबे, सहयोगी नेमचंद धीवर तथा अटेंडर चंद्रकांत वर्मा के सहयोग की प्रशंसा की। बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए संकुल समन्वयक संघ तिल्दा के अध्यक्ष कैलाश बघेल ने टीम के सम्मान में खरोरा में जलपान की व्यवस्था कर उत्साह व्यक्त किया। तिल्दा नेवरा के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय है। उक्त जानकारी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा प्रदान की गई।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3