*बेमेतरा:- हसदा में 'पहल' संस्था ने किया 55 बुजुर्गों को कम्बल भेंट कर सम्मान*

*बेमेतरा:- हसदा में 'पहल' संस्था ने किया 55 बुजुर्गों को कम्बल भेंट कर सम्मान*

*बेमेतरा:- हसदा में 'पहल' संस्था ने किया 55 बुजुर्गों को कम्बल भेंट कर सम्मान*
*बेमेतरा:- हसदा में 'पहल' संस्था ने किया 55 बुजुर्गों को कम्बल भेंट कर सम्मान*
*मेघू राणा बेमेतरा*।पावन ग्राम हसदा में पहल सामाजिक संस्था के द्वारा समस्त सदस्यों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से 55 बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों को कंबल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। तहसील क्षेत्र भिंभौरी नगर से संचालित पहल सामाजिक संस्था के द्वारा विगत वर्षों से अलग अलग गाँवों में इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। संस्था के द्वारा यह चौबीसवां गाँव था जहाँ ये आयोजन किया गया।कंबल वितरण के साथ साथ सुग्घर साहित्य समिति बेरला के कवियों के द्वारा कविता पाठ भी किया गया।ठंड के दिनों में कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान दिखी,वंही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती रेखा पोषण सिन्हा ने पहल संस्था के
 अनुकरणीय पहत की खूब प्रशंसा की।कार्यक्रम का संचालन ओज कवि कमलेश वर्मा एवं माँ भद्रकाली मानस संघ बेमेतरा के अध्यक्ष देवलाल सिन्हा के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में जनपद सदस्या श्रीमती रेखा पोषण सिन्हा,व्याख्याकार श्री हरिश्चन्द्र वर्मा,समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा,कोषाध्यक्ष दिलीप टिकरिहा,विक्की साहू, शुभम साहू, मनीदास मानिकपुरी,दीपक निषाद,संजय निषाद,रवि वर्मा,भारत साहू,सोमेश पाटिल,दीपांशु टिकरिहा एवं ग्राम हसदा से दुर्गेश वर्मा, पोषण सिन्हा, गुहाराम साहू गोवर्धन साहू राजेश यादव,काशीराम धीवर,तुलाराम पाल पलटू निर्मलकर पंच, रवि सिन्हा व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
अतिथियों ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे परोपकार एवं सेवा भावना से परिपूर्ण बताया और समिति का उत्साहवर्धन किया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3