बेमेतरा:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बेमेतरा आगमन को लेकर भाजपा कार्यलय मे बैठक संपन्न
विधायक दीपेश साहू बोले, “कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हम सबकी जिम्मेदारी
बेमेतरा।आगामी 9 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के बेमेतरा आगमन को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बेमेतरा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी, जनपद अध्यक्ष हेमा जय दिवाकर, शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता साहू, प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा होरीलाल सिन्हा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता हर्षवर्धन तिवारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गजानंद साहू, मण्डल अध्यक्ष सेवा राम साहू पार्षद पंचू साहू, विकास तम्बोली, गौरव साहू, नीतू कोठारी, लक्की साहू, सिमरन ताम्रकार, आकिब मलकानी, उपस्थित रहे l
बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का बेमेतरा आगमन ऐतिहासिक अवसर होगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला बेमेतरा विधानसभा मे लोकार्पण एवं भूमि पूजन का ऐतिहासिक विधानसभा का प्रवास है, इसलिए यह कार्यक्रम पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाएं। प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पूरे उत्साह से जुट जाएं।”
विधायक साहू ने आगे कहा मुख्यमंत्री जी से हम बेमेतरा के विकास के लिए ऐसी सौगात मांगें जो आने वाले वर्षों तक याद रखी जाए। कांग्रेसी कहते हैं कि बेमेतरा में कोई काम नहीं हुआ, पर हम लगभग 450 करोड़ रुपये से अधिक के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यों से इसका जवाब देंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के बाद बेमेतरा ही नहीं बल्कि पूरे जिले का विकास गति पकड़ेगा।”
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने मंडल व क्षेत्र में बैठकें लेकर जनता को आमंत्रित करें ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल हो सकें। साथ ही मंच, भोजन, पानी, चाय, माल्यार्पण, स्वागत, हेलीपैड आदि व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
विधायक साहू ने कहा की “बेमेतरा के कार्यकर्ता जो ठान लेते हैं, वह करके दिखाते हैं। जैसे विधानसभा, लोकसभा और नगर पालिका चुनावों में आपने निष्ठा से काम किया, वैसे ही इस कार्यक्रम को सफल बनाना है कार्यक्रम को लेकर जिला भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कल से प्रशासनिक और संगठनात्मक स्तर पर तैयारियों की शुरुवात किया जाएगा, ताकि मुख्यमंत्री का यह दौरा बेमेतरा के विकास का नया अध्याय बन सके।
बैठक मे युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा, पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष मोंटी साहू, डॉ. विनय साहू, धर्मेंद्र साहू, अमृता निर्मलकर, राजू देवांगन, योगेश वर्मा, ममता साहू, सावित्री रजक, प्रेमलता गुप्ता, सोसायटी अध्यक्ष दोहाई लाल वर्मा, भानूराम साहू, प्रनीश रजक, सरपंच संघ अध्यक्ष दिलीप निषाद तथा विधायक प्रतिनिधि किशुन सोसायटी अध्यक्ष भागीराम साहू, बलराम पटेल, रजनी चौबे, ममता साहू, परमेश्वर साहू, ओमेश्वरी साहू, भी बैठक में शामिल हुए।