*नवरात्र महापर्व पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, जगह-जगह सजी मां दुर्गा की झांकियां✨**

*नवरात्र महापर्व पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, जगह-जगह सजी मां दुर्गा की झांकियां✨**

 *नवरात्र महापर्व पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, जगह-जगह सजी मां दुर्गा की झांकियां✨**
✨ *नवरात्र महापर्व पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, जगह-जगह सजी मां दुर्गा की झांकियां✨** 
देशभर में इन दिनों शक्ति उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। गांव-गांव और शहरों में भक्तिपूर्ण माहौल छाया हुआ है।जगह-जगह मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं आकर्षक सजावट के साथ विराजमान हैं। रंग-बिरंगी रोशनियों और फूलों से सजे पंडाल भक्तों को अपनी ओर खींच रहे हैं। खरोरा क्षेत्र में भी नवरात्र का उल्लास चरम पर है। यहां के विभिन्न मोहल्लों और ग्रामों में मां दुर्गा के दरबार सजाए गए हैं, जहाँ सुबह-शाम माता की आरती, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालु अपने परिवार सहित बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। भरुवाडीह कला से अपने परिवार के साथ मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे धीरेंद्र कुमार वर्मा ने अपने भाव साझा करते हुए कहा – “नवरात्र का पर्व हमारे जीवन में विशेष महत्व रखता है। मां के दरबार में दर्शन करने से आत्मिक शांति और नई ऊर्जा प्राप्त होती है।” नवरात्र के अवसर पर जगह-जगह माता की आराधना के स्वर गूंज रहे हैं। भक्ति और श्रद्धा से भरे इस माहौल में हर कोई मां दुर्गा की कृपा प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहा है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3