*Gen Z को संविधान बचाने का आव्हान,देश के युवाओं को भड़काने और अराजकता फैलाने की खतरनाक साजिश का हिस्सा - भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे*
*Gen Z को संविधान बचाने का आव्हान,देश के युवाओं को भड़काने और अराजकता फैलाने की खतरनाक साजिश का हिस्सा - भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने राहुल गांधी के Gen Z वाले बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को अस्थिर करने की साजिश के तहत राहुल गांधी के ऊपर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।यदि किसी आम आदमी ने यह बात बोली होती तो वह जेल में होता।क्या नेता प्रतिपक्ष होने से देश में अराजकता फैलाने की छूट मिल जाती है। डॉ. प्रतीक उमरे ने राहुल गांधी के हालिया बयान पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई पोस्ट,जिसमें उन्होंने Gen Z (युवा पीढ़ी) को संविधान बचाने,लोकतंत्र की रक्षा करने और 'वोट चोरी' रोकने का आह्वान किया है न केवल आधारहीन आरोपों की श्रृंखला है,बल्कि देश के युवाओं को भड़काने और अराजकता फैलाने की खतरनाक साजिश का हिस्सा है।यह बयान नेपाल के हालिया हिंसक आंदोलनों का प्रत्यक्ष संदर्भ लेते हुए है,जो भारत जैसे स्थिर लोकतंत्र के लिए घातक साबित हो सकता है।डॉ.प्रतीक उमरे ने कहा कि राहुल गांधी की हताशा और पराजय की छटपटाहट अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।लोकसभा चुनाव 2024 और विभिन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की लगातार हार के बाद वो चुनाव आयोग पर 'वोट चोरी' के निराधार आरोप लगा रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार पर 'लोकतंत्र के हत्यारों को बचाने' का इल्जाम लगाना न केवल अपमानजनक है, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश है।अब Gen Z को अपना 'नेपाल प्लान' थोपकर वो युवाओं को सड़कों पर उतारना चाहते हैं? क्या यह गृह युद्ध की आग लगाने की तैयारी नहीं है? युवा पीढ़ी भ्रष्टाचार,परिवारवाद और राजवंशवाद के खिलाफ खड़ी है,न कि ऐसी षड्यंत्रकारी राजनीति के लिए जो केवल सत्ता की भूख मिटाने के लिए देश को अस्थिर करे।
भवदीय
डॉ. प्रतीक उमरे
पूर्व एल्डरमैन
नगर निगम दुर्ग।