*कांग्रेस की घटिया राजनीति की हदें पार: नमक हराम जैसे शब्दों से भाजपा कार्यालय को बदनाम करने की साजिश अस्वीकार्य - डॉ. प्रतीक उमरे*

*कांग्रेस की घटिया राजनीति की हदें पार: नमक हराम जैसे शब्दों से भाजपा कार्यालय को बदनाम करने की साजिश अस्वीकार्य - डॉ. प्रतीक उमरे*

*कांग्रेस की घटिया राजनीति की हदें पार: नमक हराम जैसे शब्दों से भाजपा कार्यालय को बदनाम करने की साजिश अस्वीकार्य - डॉ. प्रतीक उमरे*
*कांग्रेस की घटिया राजनीति की हदें पार: नमक हराम जैसे शब्दों से भाजपा कार्यालय को बदनाम करने की साजिश अस्वीकार्य - डॉ. प्रतीक उमरे*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने इंडियन नेशनल कांग्रेस छत्तीसगढ़ की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक बेहद आपत्तिजनक और घटिया पोस्ट पर कड़ा ऐतराज जताया है।कांग्रेस की इस पोस्ट में भाजपा के प्रदेश कार्यालय को "नमक हराम भवन" जैसे अपमानजनक नामों से संबोधित किया गया है,जो न केवल राजनीतिक मर्यादा की सभी सीमाओं को लांघता है बल्कि लोकतंत्र की गरिमा को भी ठेस पहुंचाता है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी हार की कुंठा में इतनी नीचे गिर चुकी है कि अब वह अपशब्दों और झूठी अफवाहों का सहारा लेकर भाजपा की छवि खराब करने पर उतर आई है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी इस पोस्ट से साबित कर दिया है कि वह राजनीति नहीं,बल्कि व्यक्तिगत हमलों और अपमान की राजनीति कर रही है।'नमक हराम' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके वे किसको संबोधित कर रहे हैं?क्या वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को अपमानित करने की कोशिश कर रहे हैं,जो दिन-रात देश और छत्तीसगढ़ की सेवा में लगे हैं?यह पोस्ट न केवल भाजपा बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता का भी अपमान है क्योंकि भाजपा सरकार ने यहां विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं चाहे वह किसानों की आय दोगुनी करने की योजनाएं हों,आदिवासी समुदायों के उत्थान के कार्यक्रम हों या बुनियादी ढांचे का विकास।कांग्रेस की यह हरकत उनकी हताशा और दिवालियेपन का प्रमाण है।उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही धोखे और विश्वासघात से भरा पड़ा है।इमरजेंसी से लेकर भ्रष्टाचार के अनगिनत घोटालों तक,कांग्रेस ने हमेशा देश को ठगा है।अब जब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार मजबूती से जनकल्याण कर रही है,तो कांग्रेस अपनी असफलता छिपाने के लिए ऐसे नीच हथकंडे अपना रही है।इसकी कड़ी निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि कांग्रेस तुरंत इस पोस्ट को हटाए तथा सार्वजनिक माफी मांगे।यदि ऐसा नहीं हुआ,तो भाजपा कानूनी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।डॉ. प्रतीक उमरे ने याद दिलाया कि भाजपा हमेशा सकारात्मक राजनीति पर विश्वास करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने महतारी वंदन योजना,किसान सम्मान निधि,उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं से लाखों परिवारों को लाभ पहुंचाया है।वहीं कांग्रेस के शासनकाल में छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार और अराजकता का शिकार था।अब वे हमें 'नमक हराम' कहकर अपनी गलतियां छिपाना चाहते हैं? यह अस्वीकार्य है!

भवदीय 
डॉ. प्रतीक उमरे 
पूर्व एल्डरमैन 
नगर निगम दुर्ग।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3