भारतीय जनता पार्टी कैंप मंडल द्वारा "आत्मनिर्भर भारत" संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन
भिलाई, 27 सितम्बर 2025 —
भारतीय जनता पार्टी कैंप मंडल, जिला भिलाई के निर्देशानुसार "आत्मनिर्भर भारत संगोष्ठी एवं कार्यशाला" का आयोजन वार्ड क्रमांक 37, कैंप-2 स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में योगेन्द्र सिंह, प्रभुनाथ मिश्रा, मनोज तिवारी, त्रिलोचन सिंह, विजय सिंह, अनिल सोनी, बी.पी. सिंह, एवं पप्पू यादव उपस्थित रहे।
प्रभुनाथ मिश्रा ने कहा कि "आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है।" उन्होंने इसके सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला।
मनोज तिवारी ने ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में बात करते हुए कहा कि 1989 की आर्थिक मंदी के समय से ही नरेंद्र मोदी जी के मन में भारत को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का विचार था, जो आज ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य के रूप में सामने है।
योगेन्द्र सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि "कांग्रेस सरकारों ने वर्षों तक विदेशी वस्तुओं को बढ़ावा दिया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई 2020 को आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत कर देश को नई दिशा दी।" उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ पर विशेष बल दिया।
लतेल यादव (महामंत्री) ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया, और रश्मि साव (महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष) ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंडल के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें विजय वर्मा, अवतार सिंह , राजेश चौधरी, मुन्ना आर्य,रामेश्वरी सिन्हा, ममता भारद्वाज, इंदु , चिन्ना राव,अखिलेश सिंह अशोक गुप्ता,संजय , जैसवाल ,शांताबाई, नेहा सिंह प्रतिभा चौहान,नासिर भाई, अतुल चक्रवर्ती, अरविंद सिंह, चंदन यादव, अनुज रंजीत गुप्ता मनोज शर्मा ,अतुल चक्रवर्ती, यादव ,प्रमुख रूप से शामिल थे। उक्त जानकारी पूर्व मीडिया प्रभारी नासिर भाई ने दी