""ग्राम भावसा वि. ख. मानपुर में दो दिवसीय देवी जस गीत एवं झांकी प्रतियोगिता आयोजित ""

""ग्राम भावसा वि. ख. मानपुर में दो दिवसीय देवी जस गीत एवं झांकी प्रतियोगिता आयोजित ""

""ग्राम भावसा वि. ख. मानपुर में दो दिवसीय देवी जस गीत एवं झांकी प्रतियोगिता आयोजित ""
""ग्राम भावसा वि. ख. मानपुर में दो दिवसीय देवी जस गीत एवं झांकी प्रतियोगिता आयोजित ""
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम भावसा वि. ख. मानपुर जिला मोहला -मानपुर -अं. चौकी में देवी जस गीत एवं झांकी प्रतियोगिता आयोजित हुआ | उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्यातिथि ग्राम पटेल राजिम साय तुलावी व अध्यक्षता नव दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष प्रवीण मण्डावी रहे | विशिष्ट अतिथि सरोज तुलावी सरपंच ग्राम पंचायत भावसा,सतीश तुलावी, बेलार साय तुलावी, तुलसी नायक, तुका राम सहारे, छबि लाल ठाकुर, जगदेव कृषान, मदन पटेल, भीमलाल तुलावी, नीलकंठ ठाकुर, राम तुलावी, शत्रुहन रावटे, सुखचंद रावटे, महेन्द्र तुलावी, चमरसिग भूसाखरे, भारत पटेल, चंदन पटेल, शिवनाथ तुलावी, चेतन भुआर्य, आशीष ठाकुर, मंगेश आरदे, ज्ञान सिंह धुर्वे, खोरबाहरा बेलझारे,बालसाय पटेल, चिमन लाल पटेल, हेमसिंह साहू थे |
                 दो दिनों में कुल 30 जस गीत एवं झांकी मंडलियों का प्रस्तुतीकरण हुआ, जस झांकी में मोंगरा बैराज अं. चौकी प्रथम, डुमरगुचा अं. चौकी द्वितीय, पिनकापार अं. चौकी तृतीय, कान्हेंनगर अं. चौकी चतुर्थ, संबलपुर खड़गाँव पंचम, भड़सेना अं. चौकी षष्ठम, कुम्हली मोहला सप्तम, भरभूसी दनगढ़ अष्ठम स्थान प्राप्त किए | इसी प्रकार जस गायन में बेलर चंडी अभनपुर (रायपुर ) प्रथम, धानापायली अं. चौकी द्वितीय, कौडु टोला अं. चौकी तृतीय, जगन्नाथपुर बालोद चतुर्थ, चिरचारीखुर्द अं. चौकी पंचम व भर्रीटोला मानपुर षष्ठम स्थान प्राप्त किए | हजारों की संख्या में ग्रामीण महिला /पुरुष कार्यक्रम का आनंद लिए |
                  कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष निर्मल साय तुलावी के द्वारा दर्शकों, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, की उपस्थिति के लिए धन्यवाद प्रेषित किए, कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शिक्षक भक्ता राम मंडावी के द्वारा किया गया |

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3