अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्मजीव दिवस पर ई पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय, गुण्डरदेही में अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्मजीव दिवस के अवसर पर सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग द्वारा ई पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मोबाइल एवं कंप्यूटर का प्रयोग कर सूक्ष्मजीवों से संबंधित पोस्टर का निर्माण किया। सुश्री शिखा श्रीवास्तव ,सहायक प्राध्यापक सूक्ष्मजीव विज्ञान ने बताया प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सूक्ष्मजीवों संबंधी अधिक से अधिक ज्ञान देना एवं उन्हें टेक्नोलॉजी के सही प्रयोग हेतु प्रेरित करना है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ . चंदना बोस ने शिक्षा में तकनीक के प्रयोग संबंधी कार्यों पर बल दिया। भविष्य में तकनीक का प्रयोग शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास के लिए करने हेतु प्रेरित किया।