*खरोरा में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा अनावरण एवं चौक सौंदर्यीकरण का लोकार्पण आज*

खरोरा 
नगर पंचायत खरोरा में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा का अनावरण एवं चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण समारोह गुरुवार, 25 सितंबर 2025 को दोपहर 1 बजे पं. दीनदयाल चौक खरोरा में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री से सम्मानित विधायक श्री अनुज शर्मा (धरसीवा विधानसभा क्षेत्र) करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला पंचायत रायपुर अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, जनपद पंचायत तिल्दा अध्यक्ष श्री टिकेश्वर मनहरे, नगर पंचायत खरोरा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अनिल सोनी, जिला अध्यक्ष भाजपा रायपुर ग्रामीण श्री श्याम नायक, भाजपा मंडल खरोरा अध्यक्ष श्रीमती सोना वर्मा एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री सुमित सेन सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

नगर पंचायत खरोरा के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न होगा।
इस आयोजन का संचालन मुख्य नगर पालिका अधिकारी डोमार सिंह साहू के नेतृत्व में किया जा रहा है।

-श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3