*डॉ. दौलतपाल व यश कुमार साहू ने डॉ. रमन सिंह से की सौजन्य मुलाकात*
खरोरा।
जनपद पंचायत सिमगा की अध्यक्ष डॉ. दौलतपाल, सुहेला इकाई युवा प्रकोष्ठ साहू समाज अध्यक्ष यश कुमार साहू एवं भाजपा मंडल हथबंद की टीम ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह व मंत्री टंकराम वर्मा से उनके निज निवास पर सौजन्य भेंट की।
इस दौरान गुलदस्ता भेंट कर नव-नियुक्त मंडल अध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी गईं। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी निष्ठा और सक्रियता से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा मंडल के विकास को नई दिशा मिलेगी।
इसी क्रम में ग्राम इकाई साहू समाज मुड़पार में संत शिरोमणि माता कर्मा जयंती हेतु आमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल कार्यकर्ता, ग्राम इकाई साहू समाज मुड़पार के सदस्य एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधि शामिल हुए।
इस अवसर पर धन्ना निषाद, जीतू यादव, कल्याण ध्रुव (मीडिया प्रभारी), भारी प्रकाश पाल (ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि हथबंध) सहित समस्त भाजपा मंडल हथबंध कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-श्री रोहित वर्मा जी की खबर