*डॉ. प्रतीक उमरे ने विधायक गजेंद्र यादव के कैबिनेट में शामिल होने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार*

दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक गजेंद्र यादव को छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने इस निर्णय को दुर्ग की जनता के लिए गौरवपूर्ण क्षण और क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकप्रिय विधायक गजेंद्र यादव को मंत्रिमंडल में शामिल कर दुर्ग की जनता का सम्मान किया है।यह निर्णय न केवल गजेंद्र यादव की कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि दुर्ग के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।गजेंद्र यादव एक कर्मठ,जन-जन के नेता हैं,जिन्होंने हमेशा दुर्ग की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी है।उनके नेतृत्व में दुर्ग शहर ने कई विकास कार्यों में गति प्राप्त की है और अब मंत्रिमंडल में उनकी भूमिका से न केवल दुर्ग के शैक्षिक परिदृश्य को मजबूती मिलेगी बल्कि समग्र छत्तीसगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता,स्कूलों के आधारभूत ढांचे और युवाओं के लिए अवसरों में वृद्धि होगी।शिक्षा के साथ-साथ उनके नेतृत्व में दुर्ग में स्वास्थ्य,आधारभूत संरचना और औद्योगिक विकास जैसे क्षेत्रों में भी प्रगति को नई गति मिलेगी।

भवदीय 
डॉ. प्रतीक उमरे 
पूर्व एल्डरमैन 
नगर निगम दुर्ग।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3