*हर घर तिरंगा अभियान जिला कार्यशाला संपन्न**आज दिनांक 08-08-2025 को भाजपा जिला कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम हेतु कार्यशाला आयोजित की गई,*

*हर घर तिरंगा अभियान जिला कार्यशाला संपन्न**आज दिनांक 08-08-2025 को भाजपा जिला कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम हेतु कार्यशाला आयोजित की गई,*

*हर घर तिरंगा अभियान जिला कार्यशाला संपन्न**आज दिनांक 08-08-2025 को भाजपा जिला कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम हेतु कार्यशाला आयोजित की गई,*
*हर घर तिरंगा अभियान जिला कार्यशाला संपन्न*

*आज दिनांक 08-08-2025 को भाजपा जिला कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम हेतु कार्यशाला आयोजित की गई,*
 
जिसमें जिले के
पदाधिकारियों को एवं जिले भर के सभी मंडलों में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम हेतु बनाए गए प्रभारीयों को प्रशिक्षण दिया गया।

*"हर घर तिरंगा" अभियान आजादी के अमृत महोत्सव से प्रारंभ हुआ जो लगातार चल रहा है- चेमन देशमुख* 

*बालोद*। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा है कि "हर घर तिरंगा" अभियान आजादी के अमृत महोत्सव से प्रारंभ हुआ जो लगातार चल रहा है। इसी तारतम्य में में भी हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर प्रदेश में कार्यशाला हो चुकी है,आज जिला में कार्यशाला आयोजित है, आगामी दिनों में मंडल स्तर पर टीम बनाकर कार्यशाला करनी है।  
भाजपा के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा हर घर तिरंगा अभियान व तिरंगा यात्रा में युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा की भागीदारी सुनिश्चित की गई है ताकि इस अभियान में युवा और महिलाओं को जागृत किया जा सके। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर और उससे पूर्व पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को नमन करते हुए इस अभियान को पूर्ण करना है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की वैश्विक पहचान को और ज्यादा मजबूत किया है। इसके साथ ही 10 अगस्त से 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान मंडल से लेकर बूथ स्तर तक यह कार्यक्रम करना है। हर घर तिरंगा अभियान पिछली बार की तुलना में इस बार और प्रभावी रूप से हो, इस पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के तीसरी कड़ी में स्वाधीनता संग्राम में शहीद लोगों के मूर्ति स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, साथ ही शहीद सेनानियों की
 प्रतिमाओं/चित्रों पर माल्यार्पण का भी कार्यक्रम किया जाएगा। इसी कड़ी में 14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाते हैं और इस दौरान विभाजन की विभीषिका के बारे में देश के हर नागरिक को बताना है कि किस तरह विभाजन की विभीषिका के दौरान लाखों लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इसके साथ ही विभाजन की विभीषिक को लेकर मौन जुलूस, समाधान कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।

*भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शांति और सद्भाव का प्रतीक है-पवन साहू*

भाजपा जिला बालोद के निर्वितमान अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के लिए हम सभी लगातार मेहनत करेंगे। कार्यक्रम में पूरे बालोद जिला में घरों में तिरंगा लगाने के लक्ष्य को सबकी सहभागिता से पूरा करना है। हर घर तिरंगा अभियान में प्रभावी व्यक्तियों को जोड़कर उनका सम्मान भी किया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरुआत की है। गुलामी से समाज में जो कुरीतियां और विकृतियां व्याप्त हुई हैं, उन्हें दूर करना है और देश को गौरवान्वित करना है। पवन साहू ने कहा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शांति और सद्भाव का प्रतीक है। अपने बलिदानी क्रांतिकारियों और महापुरुषों को याद करते हुए और देश की सेवा में अपनी आहुति देने वाले शहीद जवानों को भी याद करते हुए उन्हें नमन करना है। तिरंगा अभियान के माध्यम से हम लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करेंगे।

पवन साहू ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना को सर्वोपरि करेंगे। इसके साथ ही "मोर तिरंगा-मोर अभिमान" के माध्यम से अधिक-से-अधिक लोगों को जोड़कर लोगों में देशभक्ति की भावना को जागना है। कार्यक्रम में शहीद परिवार के लोगों का सम्मान किया जाएगा। 
साहू ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हम एक महोत्सव के रूप में मनाएंगे ताकि भारत का शौर्य वैश्विक स्तर पर और भी बढ़े। इसके साथ ही हमें छत्तीसगढ़ राज्य को देश का नंबर वन राज्य बनाना है, और बालोद को छत्तीसगढ़ में नंबर वन जिला बनाना है।

*हर घर तिरंगा अभियान के तहत बालोद जिले के सभी घरों में तिरंगा फहराने का संकल्प है - यशवंत जैन*
भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत जैन उपाध्यक्ष ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव से ही हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो चुकी है यह कार्यक्रम पिछले 4 वर्षों से निरंतर चल रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत पिछली बार जिले के 75% घरों में तिरंगा लगा था, इस बार हमें 100% घरों में तिरंगा फहराने का संकल्प लिया है। प्रत्येक बूथ पर योजना बनाकर तिरंगा फहराना है। इसके साथ ही जन जागरण के कार्यक्रम भी रखे जाएंगे जिनमें विभिन्न समाज के लोगों को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही जनप्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देकर कार्यक्रम की सफलता में योगदान देंगे। इसके साथ ही तिरंगा यात्रा के दौरान पदयात्रा भी करने का कार्यक्रम है। विभाजन विभीषिका की त्रासदी से लोगों को जागरूक किया जाएगा कि कैसे जब देश का विभाजन धर्म के आधार पर किया गया तो निर्दोष हिंदुओं की निर्मम हत्या की गई।
हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम में जैन ने कहा कि 'मोर तिरंगा-मोर अभिमान' अभियान पूरे छत्तीसगढ़ और देशभर के विभिन्न राज्यों में चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत बालोद में बूथ स्तर तक जाकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है। पहलगाम हमले के बाद देश के जवानों ने शौर्य और पराक्रम दिखाया और ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। देश की सेना के पराक्रम को नमन करते हुए यशवंत जैन ने कहा कि मोर तिरंगा मोर अभियान कार्यक्रम जिला स्तर पर एक बड़ी कार्यशाला के माध्यम से करें है। इसके पश्चात मंडल एवं बूथ स्तर पर कार्यशालाएँ रखी जाएंगीं।
भारतीय जनता पार्टी बालोद जिले के सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को वरिष्ठ नेताओं के द्वारा भाजपा गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव (हर घर तिरंगा अभियान जिला सदस्य) ने किया ।
कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के सदस्य जिला उपाध्यक्ष ठाकुर रामचंद्राकार ने कार्यशाला में आये सभी वरिष्ठ नेता गण, सभी जिला पदाधिकारी गण, मंडल के समस्त कार्यकर्ता,सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ,सहित सभी जिलों के जिला संयोजक, सह संयोजक, एवं भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें , सभी का आभार व्यक्त किया।

*हर घर तिरंगा कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी*

हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के लिए जिला स्तर पर योजना बैठक 8 अगस्त को होगी। मण्डल स्तर की योजना बैठक 9 और 10 अगस्त को आयोजित की जाएगी। अभियान के दौरान हमारे सुरक्षा बलों एवं बलिदानियों के साथ उनके परिवार का सम्मान, घर जाकर किया जाएगा। 10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मण्डल में 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की प्रमुख भूमिका होगी। सभी समाज के सदस्यों की अधिक-से-अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा। 

अभियान के दौरान 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों, युद्ध स्मारकों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी महत्वपूर्ण जगहों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता अभियान के उपरांत सभी स्थानों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। प्रत्येक मण्डल में युद्धवीरों, शहीदों, देश की सेवा में प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों/पुलिस कर्मियों के घरों का दौरा कर उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सभी जिलों में मौन जुलूस, उपयुक्त बैनर व प्लेकार्ड्स के साथ हॉल मीटिंग्स, विभाजन से प्रभावित लोगों से भेंट एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, निर्वितमान जिला अध्यक्ष एवं हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक पवन साहू, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष लेख राम साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक शुक्ला, जिला महामंत्री सौरभ लूनिया, उपाध्यक्ष ठाकुर रामचंद्राकार, कौशल साहू, टिनेश्वर बघेल, भुनेश्वरी ठाकुर, पवन सोनबरसा ,कांति सोनेश्वरी, जिला मंत्री प्रेम साहू, चंद्र लता साहू, पूजा मोंटी यादव ,निशा योगी, कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे, सह कोषाध्यक्ष मनीष झा,जिला प्रवक्ता जितेन्द्र साहू, कार्यालय मंत्री विनोद जैन, मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, मंडल अध्यक्ष गण अमित चोपड़ा, अरुण साहू, धर्मेंद्र साहू, आनंद शर्मा ,टुकेश्वर पांडे, खेमलाल देवांगन, रुपेश नायक, योगेंद्र सिंन्हा ,रामेश्वर साहू, युवराज मारकंडे, प्रकाश सिन्हा ,कुलदीप साहू, विश्वास गुप्ता, सुरेश साहू, विवेक वैष्णव, उत्तरा घिरेन्द्र, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष तोमन साहू, कांति सोनेश्वरी, लक्ष्मी साहू, प्रभा नायक ,चुन्नी मानकर, चंद्रिका गंजीर तेजराम साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया ,दिनेश सिन्हा ,दुर्गानंद साहू, कांति सोनबरसा , पुरुषोत्तम चंद्राकर ,नीतीश मोंटी यादव, नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, मनोज दुबे, प्रमोद जैन, लाल महेंद्र सिंह टेकाम,विजय सोनकर, कुंती सिन्हा ,मोहंतिन बाई चौरका, संजीव मानकर , नेहा उपाध्याय, अकबर तिगाला, शिवघरम गुडे, दुर्जन साहू, मधुकांत यादव, संजय सानू, एवं बड़ी संख्या में जिले से आए कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।
कमल पनपालिया 
जिला मिडिया प्रभारी 
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3