बीएसएफ जवानों के साथ रक्षाबंधन: शिव शक्ति महिला समिति का भावपूर्ण आयोजन

बीएसएफ जवानों के साथ रक्षाबंधन: शिव शक्ति महिला समिति का भावपूर्ण आयोजन

बीएसएफ जवानों के साथ रक्षाबंधन: शिव शक्ति महिला समिति का भावपूर्ण आयोजन
बीएसएफ जवानों के साथ रक्षाबंधन: शिव शक्ति महिला समिति का भावपूर्ण आयोजन
भिलाई, 08 अगस्त 2025।
शिव शक्ति महिला समिति आयोजन संयोजक सुश्री नीता चौरसिया के तत्वावधान में रक्षाबंधन पर्व बीएसएफ हेडक्वार्टर, रिसाली (एसबीआई बैंक के पास) में बड़े ही हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। देश की सीमा पर तैनात हमारे वीर जवानों की दिन-रात की सेवा और सुरक्षा को नमन करते हुए बहनों ने उनके कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे और उनके दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में वैदिक जन जागरण अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश, कासगंज से पधारे सुंकांत आर्य ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। वहीं, आर्य समाज संस्कृत विद्वान आचार्य अजय आर्य ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश में उमड़े देशभक्ति के सैलाब पर प्रेरणादायक भाषण देकर जवानों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर आचार्य जी के जन्मदिवस पर सभी को मिठाई खिलाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार सलूट तिरंगा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज ठाकरे थे।
विशेष अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी एवं समाजसेविका रजनी बघेल, पायल जैन, श्रीमती अनुराधा, श्रीमती सोनी त्रिपाठी, ललित सिंह, रजनी सोनी, श्रीमती रविबाला गुप्ता, ललिता पिल्ले, सुधा यादव, संगीता लहरी, अश्विनी नागल, उपासना साहू, आदित्य टंडन, वेंकटेश राव मूर्ति, आर्य तुषार आर्य, ममता राव सहित 11 सामाजिक संगठनों और स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों ने भाग लिया।
सभी बहनों ने सजे हुए आरती के थालों के साथ 175 जवानों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाई। इस आयोजन ने न केवल सैनिकों के मनोबल को बढ़ाया बल्कि रक्षाबंधन जैसे सांस्कृतिक और पारंपरिक पर्व की गरिमा को भी सुदृढ़ किया।

कार्यक्रम में सहयोगी संस्थाओं में श्रीमती उपासना साहू – श्रेष्ठ महिला स्वयं सहायता समूह, श्रीमती निधि चंद्राकर – छग उड़ान नई दिशा, एस. ममता राव – हिंदू जागरण मंच, और श्रीमती संख्या मंडलोई – इस्पात नगर महिला मंडल शामिल रहीं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3