*रियल लाइफ पब्लिक स्कूल खरोरा में छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार हरेली उल्लासपूर्वक मनाया गया*

*रियल लाइफ पब्लिक स्कूल खरोरा में छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार हरेली उल्लासपूर्वक मनाया गया*

*रियल लाइफ पब्लिक स्कूल खरोरा में छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार हरेली उल्लासपूर्वक मनाया गया*
*रियल लाइफ पब्लिक स्कूल खरोरा में छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार हरेली उल्लासपूर्वक मनाया गया*

खरोरा 
रियल लाइफ पब्लिक स्कूल खरोरा में छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार हरेली उल्लासपूर्वक मनाया गया। बच्चे पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में स्कूल पहुंचे। स्कूल में नृत्य और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने पारंपरिक हरेली गीत में नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने गेड़ी, रस्सी कूद, फुगड़ी, बाटी, भौरा और गोटा आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। 
रियल लाइफ पब्लिक स्कूल खरोरा स्कूल के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य राघवेंद्र गोस्वामी ने बच्चों को त्योहार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, यह त्यौहार कृषि के विकास, उन्नति और हरियाली का प्रतीक है। यह छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार है। इसे हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व खेती-किसानी से जुड़ा हुआ है। इस दिन कृषि औजार जैसे नागर, गैति, कुदारी, रपली, हसिया, टंगिया आदि की पूजा की जाती है। 
घर की चौखट पर लगाते हैं नीम की टहनियां 
इस दिन गृहिणियां चीला बनाती हैं। गाय-बैलों को लोदी खिलाकर पूजा करते हैं। घर-घर में नीम की टहनियां लगाते हैं। मान्यता है कि, बरसात के समय छोटे-छोटे कीटाणु और जीवाणु घर के भीतर आते हैं उन्हें रोकने के लिए ही घर की चौखट पर नीम के पत्ते लगाए जाते हैं।
धूम-धाम से मनाया गया त्योहार
इस दौरान रियल लाइफ पब्लिक स्कूल खरोरा के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य राघवेंद्र गोस्वामी ने सभी बच्चों का उत्साह वर्धन किया। मुख्य अतिथि विकास ठाकुर (वरिष्ठ भाजपा नेता) तामेश्वर मरकाम (पार्षद नपं खरोरा) देव देवांगन (युवा समाजसेवी) शिक्षक -ममता भारद्वाज, जागृति वर्मा, शिवानी दीवान, रोशनी सारथी, फातिमा खान, जैनब भारद्वाज, निशा बंजारे, प्रीति डहरिया, देव डहरिया और बच्चों की मौजूदगी में चैतन्य कुंभकार, लिटिका पंसारी, ख्याति कुंभकर, मोक्ष कोसरे, दीक्षा गिलहरे, नव्या साहू, पुलकित साहू, आज्ञा शर्मा, पीयूषी टंडन, भूमिका गिलहरे, प्रियंका गिलहरे, मिथलेश देवांगन, हर्ष देवांगन, नव्या मानिकपुरी, सिद्धि साहू उपस्थित रहे l

श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3