---
*अग्रवाल महिला मंडल खरोरा में सावन की हरियाली तीज और झूला उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया**
खरोरा।
सावन की हरियाली और उत्सव की उमंग को संजोते हुए अग्रवाल महिला मंडल खरोरा द्वारा पारंपरिक हरियाली तीज एवं झूला उत्सव का आयोजन हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। यह उत्सव सावन के सौंदर्य, समृद्धि और सखियों के मेल-मिलाप का प्रतीक रहा, जिसमें महिलाओं व बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।
महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं और बच्चों ने झूले का आनंद, लकी गेम, और हौजी जैसे मनोरंजक आयोजनों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के परिणाम:
लकी गेम
प्रथम स्थान: हर्षा अग्रवाल
द्वितीय स्थान: रीना अग्रवाल
हौजी गेम
प्रथम स्थान: श्रीमती धारा अग्रवाल
द्वितीय स्थान: श्रीमती कृष्णा अग्रवाल
विजेताओं को विशेष उपहार भेंट किए गए।
* *आयोजन में सहयोग देने वाली प्रमुख सदस्याएं:*
कृष्णा अग्रवाल, माया असवाल, सुधा समवाल, रंजना अग्रवाल, विजयलक्ष्मी अग्रवाल, अंगूरी अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, रीना अग्रवाल, माया (वीरेंद्रजी) अग्रवाल, कृष्णा (जुगल जी) अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, सुचिता अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, मोना अग्रवाल सहित महिला मंडल की सभी सदस्याओं ने उत्सव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उत्सव के अंत में महिलाओं ने सावन गीतों और भजन संध्या के साथ पारंपरिक लोक संस्कृति का रसास्वादन किया। वातावरण पूरी तरह से "हरियाली तीज" की भक्ति और उमंग में रंगा हुआ नजर आया।
"सावन की सबको बधाई,
राधा रानी झूलन को आई,
सखियाँ सब संग ले आई,
राधा रानी झूलन को आई।"
इस आयोजन ने सभी को सामूहिक ऊर्जा, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का संदेश दिया।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर