*ग्राम पंचायत घोरभट्टी में सावन के दूसरे सोमवार पर रामायण पाठ एवं शिव विवाह की भव्य कथा का आयोजन*

*ग्राम पंचायत घोरभट्टी में सावन के दूसरे सोमवार पर रामायण पाठ एवं शिव विवाह की भव्य कथा का आयोजन*

*ग्राम पंचायत घोरभट्टी में सावन के दूसरे सोमवार पर रामायण पाठ एवं शिव विवाह की भव्य कथा का आयोजन*

*, ग्राम पंचायत घोरभट्टी में सावन के दूसरे सोमवार पर रामायण पाठ एवं शिव विवाह की भव्य कथा का आयोजन*
खरोरा
 22 जुलाई: सावन माह के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत घोरभट्टी में सहयोग सेवा समर्पण ग्रुप एवं तुलसी की मानस परिवार के संयुक्त तत्वावधान में दूसरे सावन सोमवार को एक दिव्य रामायण पाठ एवं शिव विवाह कथा का आयोजन किया गया। यह आयोजन धार्मिक श्रद्धा और सांस्कृतिक समरसता का सुंदर उदाहरण बना।

कार्यक्रम में दूरदर्शन व आकाशवाणी से जुड़े कलाकारों द्वारा बालकांड की मनमोहक कथा, विशेषकर भगवान शिव एवं माता पार्वती के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वाचन एवं गायन किया गया। कथा में बताया गया कि देवी पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए कठिन तपस्या की थी। वे राजा हिमाचल और रानी मैंना की पुत्री थीं। भगवान शिव की गहन साधना और पार्वती की अडिग आस्था का परिणाम अंततः शिव-पार्वती विवाह के रूप में सामने आया, जो प्रेम, त्याग और तपस्या का प्रतीक है।
कथा के मुख्य आकर्षण रहे तुलसी की मानस की प्रस्तुति, भावविभोर कर देने वाले संवाद, तथा संगीतमय नाट्य मंचन। कलाकारों की मनोहारी प्रस्तुति से ग्रामवासी झूम उठे और पूरा वातावरण "जय श्री राम" और "हर हर महादेव" के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम के मुख्य कलाकार:
गायक: टुकेश्वर वर्मा
हारमोनियम वादक: योगेश्वर वर्मा
तबला: गोपाल निषाद
बैंजो: नेतराम साहू
बांसुरी: मुकुंद यादव
पेड सिटर: सेतराम साहू
कार्यक्रम के संयोजक: सेतराम साहू (तुलसी की मानस परिवार)
सहयोग सेवा समर्पण ग्रुप के पदाधिकारी:
अध्यक्ष: पुनीत राम निषाद
उपाध्यक्ष: महादेव वर्मा
सचिव: कमल प्रसाद साहू
सदस्य: भूपेंद्र सिरमौर एवं अन्य समर्पित सदस्यगण
कार्यक्रम के अंत में भगवान शिव-पार्वती विवाह के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों ग्रामवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस धार्मिक आयोजन ने पूरे ग्राम में आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा की भावना का संचार किया।
जय श्री राम!
ॐ नमः शिवाय!
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं!


श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3