एक दिवसीय जिला स्तरीय संत गोस्वामी तुलसीदास 528 वां विशाल जन्मोत्सव 3 अगस्त को बेमेतरा में
तुलसी मानस प्रतिष्ठान के सभी आजीवन सदस्य को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा
बेमेतरा""" श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ जिला इकाई बेमेतरा का बैठक श्रीराम मंदिर बेमेतरा में हुई जिसमें एक दिवसीय जिला स्तरीय संत गोस्वामी तुलसीदास महाराज जी का 528 वां जन्मोत्सव रविवार 3 अगस्त 2025, समय सुबह 9 से हरि इच्छा तक श्रीराम मंदिर प्रांगण बेमेतरा में भव्य रूप से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। तुलसी मानस प्रतिष्ठान के आजीवन सभी सदस्य को प्रमाण पत्र से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा । स्वागत समिति के तहसील प्रभारी बेमेतरा देवराम साहू, साजा तुलाराम साहू शिक्षक, बेरला पंचराम यादव एवं नवागढ़ तहसील अशोक कुमार साहू शिक्षक को बनाया गया। मंच संचालन समिति में डॉ रिझन सिंह सेन, मेहतरू राम ध्रुव शिक्षक, तुलाराम साहू शिक्षक, रामकुमार साहू, दालचंद साहू शिक्षक, अनिल रजक, संगीत प्रभारी में पंचराम यादव संतोष साहू, अगम दास मानिकपुरी, रमऊ चक्रधारी, श्रीमती दुर्गेश्वरी गोस्वामी, नोहर दास मानिकपुरी, लेखन प्रभारी दिनेन्द्र साहू,दालचंद साहू, अशोक कुमार साहू एवं धनाजी लाल निषाद को बनाया गया, उद्बोधन कर्ता में घनश्याम सिंह ठाकुर, थम्हन दास अस्तूरे, ठोकेलाल देवांगन, विनोद साहू एवं भोजन प्रभारी पं. हेमंत त्रिपाठी, देवराम साहू एवं फेरू राम साहू को बनाया गया। उक्त बैठक में अनेक मानस मंडलियों ने आजीवन सदस्य ग्रहण किया।
बैठक में जिला संरक्षक हरिदास महाराज घोटवानी, संरक्षक घनश्याम सिंह ठाकुर ,थम्हन दास गंधर्व, मेहतरू राम ध्रुव मटका, संरक्षक डॉ रिझन सिंह सेन, जिला अध्यक्ष अनिल रजक, जिला उपाध्यक्ष कौशल सिन्हा नरी, जिला सचिव रामकुमार साहू घोटवानी, साजा तहसील संरक्षक तुलाराम साहू, साजा तहसील उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा डोंगीतराई , बेरला तहसील अध्यक्ष पंचराम यादव , बेमेतरा तहसील अध्यक्ष देवराम साहू पूर्व पार्षद, कोषाध्यक्ष धनाजी लाल निषाद,जय मां शीतला मानस मंडली नयापारा भिलौरी के सदस्य बलदेव साहू, जयलाल साहू, जगन्नाथ साहू, दालचंद साहू , टेकराम साहू शिक्षक, रमऊ चक्रधारी खंडसरा, राजाराम साहू, सतकुमार साहू, अशोक साहू सेमरिया, रोहित साहू सनकपाट, आजू राम साहू कोसा,टोपसिंह साहू मरतरा, नरोत्तम लाल साहू शिक्षक, जनक राम साहू, फेरू राम साहू, कौशल कुमार शर्मा, पं. शिव कुमार पाठक , पं. रामजी पाठक,पं.नारायण पाठक, विनोद साहू, लोकनाथ साहू, टीकाराम साहू, धर्मिन साहू, श्रीराम जानकी मानस मंडली सदस्य संतोष साहू, अगम दास मानिकपुरी, नोहर दास मानिकपुरी एवं पुरानिक निर्मलकर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।