गरबा समिति द्वारा सावन हरेली तीज महोत्सव का हर्षोल्लास से आयोजन
खरोरा
गरबा समिति गांधी चौक के तत्वावधान में नगर पंचायत खरोरा के वार्ड क्रमांक 14 में सावन हरेली तीज महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर महोत्सव की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं जैसे कुर्सी दौड़, खो-खो और पोशंपा का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी महिलाओं ने इस विशेष अवसर पर हरे रंग की साड़ियों और पारंपरिक आभूषणों से श्रृंगार कर सावन पर्व की परंपरा को जीवंत कर दिया।
इस आयोजन का संचालन गरबा समिति गांधी चौक द्वारा किया गया। समिति के सदस्यों और स्थानीय महिलाओं के सक्रिय सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
महोत्सव में मुख्य रूप से संगीता बघेल, विजेता बघेल, अंजू वर्मा, श्रद्धा चंद्राकर, प्रीति माही, कंचन, खुशबू, सीता, संतोषी, बीजू ठाकुर, मंजू, ममता सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।
यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक रहा, बल्कि महिलाओं के सामाजिक जुड़ाव और पारंपरिक मूल्यों को सहेजने का भी एक सशक्त माध्यम बना।
श्री रोहित वर्मा जी की खबर