*कुम्हारी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न*

*कुम्हारी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न*

*कुम्हारी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न*
*कुम्हारी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न*
मोहला- मोहला-मानपुर-अं.चौकी जिला अंतर्गत विकासखंड मानपुर के ग्राम कुम्हारी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विकासखंड मानपुर के 35 संकुलो के लगभग 500 छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में सम्मिलित हुए | मुख्यातिथि देवानंद कौशिक व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गणेशिया सोरी सरपंच ग्राम पंचायत कुम्हारी के द्वारा नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तक व गणवेश वितरण किये, साथ ही नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा कर स्वागत अभिनंदन किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बच्चे जो नवोदय, प्रयास एवं एकलव्य संस्था हेतु चयन हुए है उनको सम्मानित भी किया गया। अपने सम्बोधन में मुख्यातिथि श्री देवानंद कौशिक ने कहा विद्यालय केवल किताबों से ज्ञान प्राप्त करने का स्थान नहीं है बल्कि यह वह जगह है, जहां मित्रता, आत्मनिर्भरता, और नेतृत्व क्षमता के गुण विकसित किये जाते है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया |
                इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से शिक्षा समिति के पदेन अध्यक्ष देवानंद कौसिक, जनपद पंचायत सदस्य रेणु टांडिया, गणेशिया सोरी सरपंच, श्यामसाय आँचला, श्री सुखदेव पुरामें, एआर कौर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, अरुण मरकाम सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जहिदा खान बीआरसी, रामकुमार चुरेंद्र प्राचार्य, कुंजबिहारी साहू प्राचार्य, खम्हण राम गढ़ीया प्राचार्य, भेष राम रावटे प्राचार्य, बलवंत मंडावी, जागेश्वर मंडावी सीएसी, चोवा राम ठाकुर सीएसी, रमेश सोरी सीएसी, धनऊ राम नेताम सीएसी, नोहर लाल रावटे सीएसी, नरेंद्र देशलहरे प्राचार्य, देवशंकर तारम, विद्याभूषण भुआर्य, चंद्रशेखर ठाकुर, प्रदीप मंडावी, बिसनाथ जामड़े प्रधान पाठक, एनडीसाहू प्राचार्य, केके भारती प्रधान पाठक, डीपी ठाकुर प्राचार्य, एसके कोरेटी प्राचार्य, एन.के. देशलहरे प्राचार्य, डां लालसाय आंचला, तुलसी राम ठाकुर से. नि. प्राचार्य, आर. एल. दर्रो सेनि विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मानिक लाल कोठारी, अजय टेकाम, दिनेश सहारे, पुष्पा रावटे, देवा राम भुआर्य,के साथ ही भारी संख्या में ग्रामीणजन, पालक व विकासखंड मानपुर के शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए। जहिदा खान बीआरसी मानपुर के द्वारा पालकों, छात्र - छात्राओं,और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति के लिए धन्यवाद प्रेषित किए |कार्यक्रम का सफल संचालन प्राथमिक शाला फूलकोड़ो के प्रधान पाठक भक्ता राम मंडावी के द्वारा किया गया |

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3