*एक पेड़ माँ के नाम के तहत आज भाजपा नेता गोविन्द शर्मा ने अपने निवास में एक पेड़ लगाया :- गोविन्द शर्मा (भाजपा नेता)*

*एक पेड़ माँ के नाम के तहत आज भाजपा नेता गोविन्द शर्मा ने अपने निवास में एक पेड़ लगाया :- गोविन्द शर्मा (भाजपा नेता)*

*एक पेड़ माँ के नाम के तहत आज भाजपा नेता गोविन्द शर्मा ने अपने निवास में एक पेड़ लगाया :- गोविन्द शर्मा (भाजपा नेता)*

*एक पेड़ माँ के नाम के तहत आज भाजपा नेता गोविन्द शर्मा ने अपने निवास में एक पेड़ लगाया :- गोविन्द शर्मा (भाजपा नेता)*

दल्लीराजहरा/चिखलाकसा :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार पर भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के नेतृत्व में आज कुसुमकसा मंडल के भाजपा नेता गोविन्द कुमार शर्मा ने मन कि बात के उपरान्त आज एक पेड़ नाम के तहत आज गोविन्द शर्मा ने अपने निवास पर एक पेड़ लगाया है। कुसुमकसा मंडल भाजपा नेता गोविन्द कुमार शर्मा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस (पांच जून) के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ नामक विशेष अभियान की शुरुआत हो चुकी है। यह अभियान प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई उस पहल का दूसरा चरण है, जिसके अंतर्गत हर नागरिक को अपनी मां या धरती मां के नाम पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस वर्ष यह अभियान पांच जून से 30 सितंबर तक चलेगा। भाजपा कुसुमकसा मंडल की कार्यसमिति सदस्य नीलिमा भारद्वाज ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम" एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। वही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह-सोशल मीडिया प्रभारी हितेश कुमार डोंगरे ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (5 जून) को बुद्ध जयंती पार्क, नई दिल्ली में पीपल का पौधा लगाकर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत की। प्रकृति के पोषण के लिए धरती माता और मानव जीवन के पोषण के लिए हमारी माताओं के बीच समानता दर्शाते हुए पीएम मोदी ने दुनिया भर के लोगों से अपनी माँ के प्रति प्रेम,आदर और सम्मान के प्रतीक के रूप में एक पेड़ लगाने और धरती माता की रक्षा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। केंद्र और राज्य सरकार के विभागो में भी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के गौरतलब है कि इस बार विश्व पर्यावरण दिवस की थीम भूमि क्षरण को रोकना और उलटना, सूखे से निपटने की क्षमता विकसित करना और मरुस्थलीकरण को रोकना का मुख्य उद्देश्य है। हितेश कुमार ने कहा एक पेड़ माँ के नाम के अभियान का उद्देश्य वृक्षारोपण को बढ़ावा देना इस अभियान के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। पर्यावरण संरक्षण वृक्षारोपण से पर्यावरण प्रदूषण कम होता है, जलवायु परिवर्तन पर अंकुश लगता है और जैव विविधता को बढ़ावा मिलता है। मिट्टी का संरक्षण: पेड़ मिट्टी को बांधकर रखते हैं, जिससे मिट्टी का कटाव रुकता है। जल संचयन पेड़ वर्षा का जल सोखते हैं और भूजल स्तर को बढ़ाते हैं। जन जागरूकता: इस अभियान के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3