*छत्तीसगढ़ देश का अगला डिजिटल और तकनीकी हब बनकर उभरेगा - डॉ. प्रतीक उमरे*

*छत्तीसगढ़ देश का अगला डिजिटल और तकनीकी हब बनकर उभरेगा - डॉ. प्रतीक उमरे*

*छत्तीसगढ़ देश का अगला डिजिटल और तकनीकी हब बनकर उभरेगा - डॉ. प्रतीक उमरे*

*छत्तीसगढ़ देश का अगला डिजिटल और तकनीकी हब बनकर उभरेगा - डॉ. प्रतीक उमरे*


दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में देश का पहला कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) केंद्रित विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) स्थापित करने की घोषणा पर केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि केन्द्र सरकार ने डिजिटल क्रांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में देश का पहला कृत्रिम बुद्धिमत्ता केंद्रित विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थापित करने की घोषणा की है।इस परियोजना का उद्देश्य देश को वैश्विक तकनीकी मानचित्र पर अग्रणी बनाना है।यह परियोजना न केवल तकनीकी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है,बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक दृष्टिकोण से भी छत्तीसगढ़ के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।यह पहल देश को एआई सेवाओं का उपभोक्ता से उत्पादक और होस्ट बनने की दिशा में अग्रसर करेगी,जिससे देश की डिजिटल संप्रभुता और आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा।यह युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर और राज्य के लिए तकनीकी पहचान लाएगा साथ ही यह योजना डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया के विजन को आगे बढ़ाएगी।यह पहली बार है जब देश में ऐसा कोई क्षेत्र पूरी तरह एआई पर केंद्रित बनाया जा रहा है,जिससे छत्तीसगढ़ देश का अगला डिजिटल और तकनीकी हब बनकर उभरेगा।यह परियोजना छत्तीसगढ़ को देश के तकनीकी मानचित्र पर एक नया मुकाम देगी।आईटी,डाटा एनालिटिक्स और तकनीकी रखरखाव जैसे क्षेत्रों में हजारों नौकरियां पैदा होंगी।एआई तकनीक से किसानों को स्मार्ट खेती,मौसम की सटीक जानकारी और फसल प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।इस परियोजना के माध्यम से राज्य डिजिटल रूप से आत्मनिर्भर बनेगा।

भवदीय 
डॉ. प्रतीक उमरे 
पूर्व एल्डरमैन 
नगर निगम दुर्ग।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3