*खरोरा में बुलडोजर कार्यवाही जारी, विकास की ओर बढ़ते कदम*

*खरोरा में बुलडोजर कार्यवाही जारी, विकास की ओर बढ़ते कदम*

*खरोरा में बुलडोजर कार्यवाही जारी, विकास की ओर बढ़ते कदम*

*खरोरा में बुलडोजर कार्यवाही जारी, विकास की ओर बढ़ते कदम*


खरोरा – उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ के खरोरा नगर पंचायत में भी बुलडोजर कार्यवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। नगर को स्वच्छ, सुविधायुक्त और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत प्रशासन ने विकास कार्यों को प्राथमिकता में रखा है।

नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल सोनी अब अध्यक्ष प्रतिनिधि की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि वर्तमान में उनकी पत्नी नगर पंचायत की अध्यक्ष हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समर्थन और ट्रिपल इंजन की ताकत के चलते विकास कार्यों को तेजी से अंजाम दिया जा रहा है।

सड़क से लेकर नाली तक — हर मोर्चे पर विकास

नगर के मुख्य मार्ग पर लगभग दो करोड़ रुपए की लागत से डिवाइडर सहित सड़क निर्माण किया गया है। आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नालियों की सफाई और नई नालियों का निर्माण भी प्राथमिकता में रखा गया है।

अवैध कब्जा हटाने में प्रशासन सख्त

वार्ड क्रमांक 7 में योगेश द्विवेदी और उनकी पत्नी द्वारा किए गए अवैध कब्जे पर नगर पंचायत ने कार्यवाही करते हुए बुलडोजर चलाया। इस दौरान विरोध और अभद्रता करने के चलते उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी। इससे नगर में अवैध कब्जाधारियों में भय का माहौल देखा जा रहा है।

हाल ही में बैतालहम नगर में वर्षों पुराने अवैध कब्जे पर नगर पंचायत द्वारा प्रशासन और पुलिस की उपस्थिति में बुलडोजर चलाया गया। कार्यवाही के दौरान पटवारी, तहसीलदार व थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।

अनिल सोनी का बयान

एक सवाल के जवाब में अनिल सोनी ने साफ कहा,

> “अब अवैध कब्जाधारी चाहे कोई भी हो, बख्शे नहीं जाएंगे। नगर के विकास और व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन पूरी तरह संकल्पित है।”



आने वाली योजनाएँ

अनिल सोनी ने आगे बताया कि आने वाले दिनों में नगर में कई योजनाएं लागू की जाएंगी, जिनमें प्रमुख हैं:
तिगड्डा चौक का सौंदर्यीकरण
चौपाटी और टैक्सी स्टैंड का निर्माण व व्यवस्थित करना
बस स्टैंड और सोमवारी बाजार का पुनर्गठन
हर गली में नाली निर्माण
फुटपाथ दुकानदारों व ठेले वालों को व्यवस्थित करना
इस अवसर पर उन्होंने विधायक अनुज शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और नगर के सभी पार्षदों का सहयोग विशेष रूप से सराहा और नगर पंचायत को पूरे प्रदेश में एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत करने का लक्ष्य दोहराया।

श्री रोहित वर्मा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3