योग दिवस के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिलाई में योग शिविर का आयोजन निर्देशानुसार थीम योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ अंतर्गत कार्यक्रम
योग दिवस के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिलाई में योग शिविर का आयोजन
निर्देशानुसार थीम योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ अंतर्गत कार्यक्रम
बेमेतरा 21 जून 2025 - निर्देशानुसार 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर 2025 की थीम योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ योग के अनुरूप सक्रिय रूप से भाग लेने एवं लोगों को जागरूक करने के मकसद से पूरी दुनिया में "विश्व योग दिवस" हर साल 21 जून को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से मान्यता दिये जाने के बाद पहली बार वर्ष 2015 में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरूआत हुई थी। इसी अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिलाई में अन्तर्राष्ट्रीय योग सत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह संदेश दिया गया कि योग, मन और तन को सेहत मंद रखने में पूरी तरह सहायक होता है, योग हमारी कमियों पर प्रकाश डालता है, खामियां दूर करने का रास्ता तलाशता है। योग का मतलब है जोड़ना, खुद में ऊर्जा को समाहित करना, शरीर मन और आत्मा को खूबसुरत बनाना। यदि शरीर और मन स्वस्थ्य नहीं है, तो मनुष्य को किसी भी लक्ष्य तक पहुंचाना संभव है। योग वह प्रकाश है जो एक बार जला दिये जाए, तो कभी कम नहीं होता। जितना अच्छा आप प्रयास करेंगे लौ उतना ही उज्ज्वल होगा, योग आराम और शांति महसुस करने का एक अच्छा तरीका है। इस अवसर पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में सरपंच कृष्णा साहू उप सरपंच पवन साहू पंच प्रतिनिधि अमित यादव बेनी साहू गणेश राम साहू अशोक साहू घनश्याम साहू अघनु साहू वही प्रधान पाठक सहित चंद्रप्रभा साहू यशोदा साहू किरण बारले मनीषा अहिरवार मनीषा साहू कुंती साहू प्रभु यादव श्री चरण साहू विष्णु साहू सदन साहू योगेश साहू मनोज कुमार छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।