सुशासन तिहार में हो रहा है चूटकियों में वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान, विष्णु देव सरकार की दूरदर्शी सोच का है यह परिणाम: कुसुम शर्मा
सुशासन तिहार में हो रहा है चूटकियों में वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान, विष्णु देव सरकार की दूरदर्शी सोच का है यह परिणाम: कुसुम शर्मा
सुशासन तिहार से विभागों में बढ़ी जवाबदेहिता और पारदर्शिता, वर्षों से लंबित समस्याओं का हो रहा तत्काल निराकरण, लोग दे रहे साय सरकार को साधुवाद: जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख
डिजिटल हो रहे ग्राम पंचायत, शहर से गांव तक सुशासन की लहर: देवेंद्र जायसवाल जिला उपाध्यक्ष
बालोद/ डौंडीलोहारा । शहर से लेकर गांव तक चल रहे आपके शहर आपके ग्राम का नारा देते हुए भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे संवाद से समाधान तक, सुशासन तिहार का सार्थक परिणाम सामने आ रहा है। लोगों की छोटी बड़ी समस्याओं का निराकरण हो रहा है। अधिकारी भी उन आवेदनों पर तत्परता से कार्यवाही कर संबंधित आवेदको को लिखित जानकारी भी भेज रहे हैं कि आपके आवेदन पर क्या कार्रवाई हुई है। इस तरह पारदर्शिता पूर्ण सुशासन तिहार के समाधान शिविर में जहां अधिकारी मंच पर संबंधित आवेदकों के आवेदनों पर हुई कार्यवाही का विवरण पढ़कर बताते हैं तो वही उनके घरों तक विभाग के जरिए कार्यवाही की प्रतिलिपि भी भेजी जा रही है। ताकि लोगों को पता रहे उनके आवेदन पर किस तरह की विभाग कार्रवाई की गई। डौंडीलोहारा भाजपा मंडल की अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने छत्तीसगढ़ में चल रहे इस सुशासन तिहार और समाधान शिविर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जो ग्रामीण और नगर वासी छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर पिछले कई सालों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे, उन छोटी-छोटी समस्याओं का चुटकी में समाधान हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हो इस अभियान से हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज सैकड़ो, हजारों आवेदन सुशासन तिहार के दौरान आए हैं और ऐसे ही सैकड़ो हजारों का त्वरित और एक महीने के भीतर निराकरण कर लोगों को राहत दी गई है। जिन समस्याओं के लिए पहले लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटना पड़ता था उनके आवेदनों पर तत्काल एक्शन लेते हुए विभागों ने काम किया है। अब लोगों को दफ्तर के चक्कर काटने नहीं पड़ रहे हैं । जिन समस्याओं का समाधान त्वरित हो सकता था उन पर विष्णु देव सरकार ने प्रशासन पर पारदर्शिता लाते हुए सुशासन की मुहर लगाई है और अफसर जो पहले आवेदकों को घूमाते थे वह एक महीने के भीतर उन्हीं आवेदनों के समाधान करते नजर आ रहे हैं। यही तो सुशासन है जो शासन और प्रशासन की जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करती है। मंडल अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने कहा कि
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार पारदर्शी, संवेदनशील और सहभागी शासन व्यवस्था को मजबूत बना रही है।
आम लोगों की समस्याओं के निराकरण एवं उनकी मांगों को पूरा करने का सशक्त माध्यम बन रहा है सुशासन तिहार - चेमन देशमुख
इसी क्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि प्रदेश में विगत डेढ़ माह से संचालित सुशासन तिहार आम जनमानस की समस्याओं के निराकरण एवं उनकी मांगों को पूरा करने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा है कि देश का हर नागरिक खुशहाल हो, उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण हो, उनकी विकासपरक मांगे व आवश्यकताएं पूरी हों, इसी लक्ष्य को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ सुशासन तिहार-2025 का वृहद आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशों के अनुरूप सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य व बालोद जिले के साथ-साथ नगर क्षेत्रों में भी सुशासन तिहार-2025 का आयोजन किया जा रहा है, आयोजन के विभिन्न चरण में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। सुशासन तिहार में आमजन की आकांक्षाएं पूरी हो रही है। श्री देशमुख ने कहा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहे इस सुशासन तिहार में आमजनता की आकांक्षाएं पूरी हो रही हैं, सुशासन तिहार की सफलता का यह प्रत्यक्ष प्रमाण है कि विभिन्न समस्याओं, शिकायतों व मांगों से संबंधित प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण किया गया है या निराकरण की प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया है, जो समस्याएं व मांग तुरंत निराकृत होने वाली विषय से संबंधित रहती हैं, उनका त्वरित निराकरण किया जा चुका है तथा जिन मांगों को पूरा करने के लिए प्रक्रिया की आवश्यकता होती है उन्हें प्रक्रिया में लिया जा चुका है, आवश्यक प्रक्रिया के बाद लोगों की शेष मांगें भी पूर्ण हो जाएगी। वहीं इस भीषण गर्मी में अधिकारी कर्मचारी भी पूरी लगन व जिम्मेदारी के साथ सुशासन तिहार में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, ऐसे शिविर में हितग्राहियों को राशन कार्ड, श्रम कार्ड आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जा रहा। जिनके लिए पहले विभागों में चक्कर काटने पड़ते थे उनका समाधान शिविर में हो रहा है। जिला अध्यक्ष श्री देशमुख ने कहा कि अब तो जमीन रजिस्ट्री में भी 10 क्रांतिकारी सुधार किए गए हैं जिसे लोगों को काफी राहत मिलेगी। अब रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण स्वतः हो जाएगा, लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। यदि कोई व्यक्ति अपने बेटा-बेटी को ज़मीन देना चाहता है, तो 500 रूपए में दानपत्र देकर कार्य पूरा कर सकता है। वही महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने पात्र महिलाओं को 1000 उनके खाते में समय पर डालकर नारी शक्ति को सशक्त करने का विशेष कदम हमारी सरकार ने उठाया है। जिसका निरंतर पालन हो रहा है और महिलाएं आत्मनिर्भर बन नहीं है।
समाधान शिविर सरकार की जवाबदेही और जनसेवा का बना प्रतीक : देवेंद्र जायसवाल जिला उपाध्यक्ष
भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल ने कहा कि समाधान शिविर केवल एक सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की जनसामान्य के प्रति उत्तरदायित्व का जीवंत प्रमाण है। हमारी सरकार ने एक वर्ष पूर्ण होने पर जनता के समक्ष रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया था, और अब डेढ़ साल बाद पुनः जनता के बीच अपने कामकाज का रिपोर्ट दे रही है। हमारी सरकार ने डेढ़ सालों में जो काम किया है उसका लाभ जनता को मिल रहा है। हमारी सरकार हर घर तक बिजली और नल से जल पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना में 18 लाख गरीब परिवारों के हक छीनने का काम किया। गरीबों से उनका घर और छत छीनने का काम करके पूर्ववर्ती सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का बंटाधार कर दिया था। इसी तरह, नल-जल योजना में भी पिछली सरकार की अनियमितताओं की शिकायतें हैं। गांव में टंकियां तो बना दी गईं, लेकिन पानी का कोई प्रबंध नहीं था। हमारी सरकार ने इन योजनाओं को सुधारा और धरातल पर लागू किया। हमारी सरकार अपने वादे के अनुसार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए की दर से कर रही है, पिछले दो वर्षों का बोनस भी किसानों को दिया गया है। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के माध्यम से बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का अवसर मिला है। श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत 22000 से अधिक लोग अयोध्या दर्शन कर चुके हैं। भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10,000 रूपए की वार्षिक सहायता दी जा रही है। स्वामित्व कार्ड का वितरण तेजी से किया जा रहा है। श्री जायसवाल ने कहा कि ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्रों की स्थापना की जा रही है। अब तक 1460 ग्राम पंचायतों में यह केंद्र शुरू हो चुके हैं, जहां प्रतिदिन 1 से 1.5 लाख रुपए तक के बैंकिंग ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। अगले एक वर्ष में सभी ग्राम पंचायतों तक यह सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य है।